* शुक्राना यात्रा मार्ग पर पार्टी बाजी से ऊपर उठकर स्थानीय लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया बग्गा का स्वागत
लुधियाना । विधानसभा उत्तरी से दूसरी बार विधायक पद का टिकट मिलने पर चौधरी मदन लाल बग्गा ने रविवार को शुक्राना यात्रा निकाल कर आम आदमी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त कर स्थानीय लोगों से जनसपंर्क कर जनसर्मथन मांगा।
शुक्राना यात्रा पुराने जीटी रोड स्थित सीनियर सिटीजन होम से शुरू होकर सलेम टाबरी से होती हुई चांदनी चौक में रैली के रूप में परिवर्तित हो गई। बीच रास्ते हर वर्ग को लोगो ने पार्टी बाजी से ऊपर उठ कर विधायक बग्गा को पुष्प मालाएं व सिरोपे पहना कर जगह-जगह पर उनका अभिनंदन किया।
विधायक बग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के प्रदेश व केन्द्रीय स्तर के नेतृत्व का दूसरी बार विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया। वहीं पिछले कार्यकाल में करवाए विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर स्थानीय लोगो की तरफ ेसे मिले भरपूर का जिक्र करते हुए कहा विधानसभा उतरी परिवार का आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। बग्गा ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। सडक़ों, सीवरेज, पीने के पानी और स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, प्रदेश, जिला, ब्लाक, वार्ड व बूथ स्तरीय पदाधिक्कारियो सहित पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों सहित महिला, युवा विंग के पदाधिक्कारी भी उपस्थित रहे।
Madan-Lal-Bagga-Mla-Ludhiana-North-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)