मोबाइल के लालच में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट खन्ना पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
Nov1,2026
| Ravinder Singh Dhilllon | Khanna
खन्ना, 1 नवम्बर (रविंदर सिंह ढिल्लों).
मोबाइल फोन के लालच में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान खन्ना निवासी 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोपी का नाम हरमन बताया जा रहा है। दोनों दोस्त थे और मजदूरी का काम करते थे।
खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। तलाश के दौरान मिड मार्केट इलाके में झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पूछताछ के दौरान हत्या की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि मामले में नशे के एंगल से भी जांच की जा रही है।
-khannanews-murdercase-mobilephone-khannapolice-punjabcrimenews