डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू, अधिकारियों को गांव-गांव जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश

Jul5,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


• पंजाब सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एस.सी. विद्यार्थियों से 1 जुलाई 2026 से आवेदन स्वीकार करने शुरू किए

• पारदर्शी, निर्बाध एवं जवाबदेह प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम जारी

• सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को निर्देश कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे


पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक वर्ग तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि अनुसूचित जाति (एस.सी.) के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (शैक्षणिक सत्र 2026-27) का पोर्टल आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। योजना को अधिक पारदर्शी, आधुनिक एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से इसे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जो 1 जुलाई 2026 से विद्यार्थियों के लिए सक्रिय हो चुका है।

विद्यर्थी पक्षीय पहुंच पर बल देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का स्पष्ट मानना है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपनों में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने राज्य के सभी पात्र अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करें, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया गया है—

योजना प्रारंभ होने की तिथि: 1 जुलाई 2026

विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि:

15 नवंबर 2026

त्रुटिपूर्ण (Defective) आवेदनों में सुधार की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026

संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026

डी.एन.ओ./एस.एन.ओ./एम.एन.ओ. स्तर पर अंतिम सत्यापन:
15 दिसंबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में "रंगला पंजाब" के निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि समतामूलक, प्रगतिशील और शिक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर उपलब्ध हों। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराकर राज्य में ही रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना भी है। छात्रवृत्ति योजनाएं जहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वित्तीय बोझ कम करेंगी, वहीं राज्य सरकार योग्यता के आधार पर हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रतिभाओं के पलायन (ब्रेन ड्रेन) को रोकने की दिशा में भी प्रभावी कार्य कर रही है।

योजना को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने सभी जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों एवं दूरदराज़ के इलाकों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जानकारी के अभाव अथवा प्रक्रिया संबंधी कठिनाइयों के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा तथा पशुपालन विभाग के निदेशकों सहित सभी संबंधित विभागों एवं उनके अधीन शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को आवेदन भरने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा समय पर आवेदन जमा कराने में सक्रिय सहयोग दें।

अंत में डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "पंजाब सरकार प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को उच्च शिक्षा में समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आर्थिक कठिनाइयां किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा नहीं बनने दी जाएंगी। हमारी सरकार युवाओं को उनकी पूरी क्षमता विकसित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी।"

Dr-Baljit-Kaur-Announces-Launch-Of-Post-matric-Scholarship-Portal-For-Sc-Students



TOP HEADLINES


होशियारपुर नगर निगम चुनाव : आप ने गाड़ा जीत का झण्डा,
*लुधियाना: कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत, बैंस व कड़व
सामाजिक सरोकार : जागृति लहर ने जरूरतमंद दंपति को सौंपी
बॉक्सर गुरप्रीत सिंह ने जकार्ता इंटरनेशनल चैंपियनशिप म
गैंगस्टरों ते वार का 166वां दिन: पंजाब पुलिस ने 704 स्
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते
*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास क
शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्ल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना नरेंद्र मोदी ने पूरा किय
सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृ
हरियाणा में जनसंख्या गणना का प्री टेस्ट 18 जुलाई तक चल
डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण को बड़ी सफलता – अटवाल क
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को
बनूर बैरियर पर स्कॉर्पियो सवार युवक की ताबड़तोड़ फायरि
पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 होगा
सीए विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका -
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास को मिली गति

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50826071

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us