सीए विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका - नायब सैनी

Jul4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


        राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 4 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री की एक प्ररेणादायक बात का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  नरेंद्र मोदी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा था कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर देश के प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह आपकी कलम, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को दिया गया देश का सबसे बड़ा सम्मान है। सरकारें नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम बना सकती है लेकिन, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर से पूरी अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय होती है।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय 'प्रज्ञान यश' का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने वक्ताओं के प्रेरणादायक भाषण, विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन, सार्थक चर्चाएं, नेटवर्किंग के अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए सी.ए. सिर्फ दो अक्षर हो सकते हैं परंतु सी.ए. की पढ़ाई कोई साधारण कोर्स नहीं है। यह एक कठिन साधना और तपस्या है।
मुख्यमंत्री  ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. की चर्चा हो रही है। कुछ लोग डराते हैं कि ए.आई. से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। उन्होने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि कोई भी ए.आई., कोई भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक इंसान के विवेक, उसके अनुभव और उसकी निर्णय लेने की क्षमता का विकल्प कभी नहीं बन सकता। तकनीक काम को आसान बना सकती है, डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकती है परंतु वह आपकी नैतिकता, आपकी ईमानदारी और आपके मानवीय दृष्टिकोण का विकल्प नहीं हो सकती।
इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए  राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीट्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीट्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चेयरमैन श्री संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया।
 
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन चंडीगढ ब्रांच सीए  रचित गोयल, कार्यक्रम निदेशक सीए  हंसराज चुघ, चेयरमैन आईसीएआई चंडीगढ सीए  साहिल गर्ग, वाईस चेयरमैन बोर्ड ऑफ स्टडीज सीए  ज्ञानचंद मिश्रा, वाईस चेयरमैन एनआईआरसी सीए  अजीत सिंह, सचिव आईसीएआई चंडीगढ सीए  साहिल मित्तल, चंडीगढ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पंचकूला के मेयर  श्याम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री ओमप्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव  तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी  राकेश संधू, सीए स्टूडेंट्स और इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया और निकासा के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Haryana-News



TOP HEADLINES


होशियारपुर नगर निगम चुनाव : आप ने गाड़ा जीत का झण्डा,
*लुधियाना: कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत, बैंस व कड़व
सामाजिक सरोकार : जागृति लहर ने जरूरतमंद दंपति को सौंपी
बॉक्सर गुरप्रीत सिंह ने जकार्ता इंटरनेशनल चैंपियनशिप म
गैंगस्टरों ते वार का 166वां दिन: पंजाब पुलिस ने 704 स्
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते
*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास क
शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्ल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना नरेंद्र मोदी ने पूरा किय
सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृ
हरियाणा में जनसंख्या गणना का प्री टेस्ट 18 जुलाई तक चल
डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण को बड़ी सफलता – अटवाल क
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को
बनूर बैरियर पर स्कॉर्पियो सवार युवक की ताबड़तोड़ फायरि
पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 होगा
सीए विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका -
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास को मिली गति

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50825992

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us