पंजाब केसरी की प्रेरणा से जागृति लहर ने जरूरतमंद दंपति को सौंपी 53 हजार की सहायता राशि
‘एक पुकार इंसानियत के नाम’ मुहिम के तहत दानदाताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ
पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा एवं संयुक्त निदेशक अविनाश चोपड़ा की प्रेरणा से जागृति लहर द्वारा संचालित सामाजिक सरोकार अभियान के तहत रविवार को जालंधर बाईपास चौक स्थित कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा ने की। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दंपति को 53,000 की सहायता राशि भेंट की गई। यह राशि जागृति लहर द्वारा गत माह चलाए गए ‘एक पुकार इंसानियत के नाम’ अभियान के माध्यम से समाज के दानी सज्जनों के सहयोग से एकत्रित की गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों एवं दानदाताओं ने अपने हाथों से यह राशि जरूरतमंद परिवार को सौंपते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर जागृति लहर के एडिटर गौतम जालंधरी एवं बलराज खन्ना ने कहा कि उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा पंजाब केसरी समूह से मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी पिछले पांच दशकों से अधिक समय से जहां अपनी निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से देश और समाज की सेवा कर रहा है, वहीं आतंकवाद, प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य संकटों के समय पीड़ितों की सहायता, जरूरतमंद परिवारों एवं विधवाओं को मासिक राशन और पेंशन, रक्तदान शिविर, पौधारोपण तथा अनेक जनकल्याणकारी अभियानों के जरिए इंसानियत की मिसाल भी कायम कर रहा है। मुख्य अतिथि दर्शन लाल बवेजा ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थान पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं और इन्हें और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। अशोक थापर एवं एडवोकेट राजेश मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस की भूमिका केवल समस्याओं को उजागर करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सकारात्मक पहल करते हुए उनके समाधान तक पहुंचना भी मीडिया का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह की प्रेरणा से जागृति लहर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। कार्यक्रम में परमिंदर मेहता, डॉ. इंद्रजीत सिंह, मनजीत मदान, पारस मदान (कनाडा), हर्षित अरोड़ा (बेल्जियम), मदन लाल तालौय (इंग्लैंड), अशोक ठाकुर, प्रधान अमरवीर सिंह, आर.डी. शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेश जैन ‘बॉबी’, श्रीमती शीला गुप्ता, कमल हांडा, नवी अटवाल, गुरनाम सिंह, सूरज मास्टर, सोहन लाल बठला, डॉ. अमरीक सिंह सिद्धू, राजीव कन्नोजिया, सीए विनोद कुमार, राकेश शर्मा, हरीश बांबा, अमित भगत ‘मुन्ना’, जगजीत सिंह अरोड़ा, यतिन गर्ग, हरीश बांसल, पौल घुम्मन, अशोक भारद्वाज, मनीष भंडारी, हरीश कपूर ऋषि, दीपक चोपड़ा, युवराज खन्ना, बॉबी अरोड़ा, हरीश बांबा, राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।