होशियारपुर, (तरसेम दीवाना) - होशियारपुर शिरोमणि अकाली दल द्वारा 5 जुलाई को होने वाली नगर निगम चुनावों के मद्देनजर हल्का होशियारपुर से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया गया है। यह जानकारी शिरोमणि अकाली दल हल्का होशियारपुर के इंचार्ज संजीव तलवाड़ द्वारा साझा की गई। मीडिया को जानकारी देते हुए संजीव तलवाड़ ने बताया कि पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल के दिशा-निर्देशों के तहत और होशियारपुर की सीनियर लीडरशिप के साथ सलाह-मशविरे के बाद यह सूची तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा हमेशा की तरह मेहनती, ईमानदार और इलाके के लोगों में अच्छी पैठ रखने वाले नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। संजीव तलवाड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सबका सम्मान करता है इसलिए इस सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है पहली सूची में शामिल उम्मीदवार क्रमशः वार्ड नंबर 1 संजना सरोआ, वार्ड नंबर 2 हरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 3 नीति तलवाड़ वार्ड नंबर 4 राकेश कुमार गोरा, वार्ड नंबर 6 सूर्यामणि जैन, वार्ड नंबर 12 जोध सिंह, वार्ड नंबर 19 राजविंदर कौर, वार्ड नंबर 20 मीना कुमारी वार्ड नंबर 2, मीना रानी, वार्ड नंबर 22 प्रेम सिंह, वार्ड नंबर 24 राज कुमार थापर, वार्ड नंबर 25 गुरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 26 इंदरदीप सिंह, वार्ड नंबर 27 परविंदर कौर कलसी, वार्ड नंबर 29 प्रीतपाल कौर, वार्ड नंबर 30 बलजिंदर सिंह, वार्ड नंबर 38 रणधीर सिंह भारज, वार्ड नंबर 43 दीपाली हंस, वार्ड नंबर 47 नताशा, वार्ड नंबर 48 शुभम भट्टी, और वार्ड नंबर 49 में वीना आदमियों को उतारा गया है!