लड़की के विरोध करने व उसे घटना किसी को ना बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी*
*लुधियाना 5 जून (पारस दानिया) : सिलाई सिखाने के बहाने घर बुलाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 50 साल के बुटीक संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।
*21 मार्च को बहाने से घर बुलाकर की वारदात*
थाना जोधेवाल में FIR नंबर 101, धारा 64, 351(2) BNS के तहत दर्ज केस के अनुसार, पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत दी कि उसकी बेटी, उम्र करीब 18 साल 5 महीने, आरोपी मोतीबुल रहमान के पास सिलाई का काम सीखती थी।
कुछ दिन पहले लड़की ने मां को बताया कि 21 मार्च को मोतीबुल रहमान उसे बहाने से अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की की इच्छा और सहमति के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मार देगा।
*बुटीक संचालक मोतीबुल रहमान गिरफ्तार, 7 बच्चे हैं आरोपी के*
ASI बलकार सिंह ने बताया कि SHO जोधेवाल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह कोलधार के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोतीबुल रहमान पुत्र लेट सफी अहमद, निवासी मोहल्ला हरविंदर नगर, फामड़ा रोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 50 साल है और उसकी बुटीक है। उसके 7 बच्चे भी हैं।
दौराने तफ्तीश आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पीड़ित लड़की और आरोपी का मेडिकल कराया जाएगा। आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।