*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के प्रथम लुधियाना दौरे को लेकर तैयारियां मुकम्मल*
Jun20,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 21 व 22 जून को पहली बार लुधियाना आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके स्वागत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन व जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम लुधियाना दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहेंगे। यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा।
धीमान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लुधियाना का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक सिद्ध होगा और पार्टी को आगामी समय में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।इस मौके पर भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,डाक्टर कनिका जिंदल,यशपाल जनोत्रा,उपाध्यक्ष महेश शर्मा, मनीष चोपड़ा,नवल जैन,पार्षद रोहित सिक्का, प्रेम सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,अमरीक मिक्का इत्यादि मौजूद थे।
Rajnesh-Dhiman-Bjp-Ludhiana-City-President-