*लुधियाना 20 जून (पारस दानिया)
: थाना डिवीजन नंबर दो
की पुलिस ने नशा
कराकर 27 साल के युवक
की मौत के मामले
में 2 आरोपियों के खिलाफ
हत्या का केस दर्ज
किया है। मृतक का
शव मिलने के करीब
2 महीने बाद बहन की
शिकायत पर FIR दर्ज की
गई है।
शिकायतकर्ता *करमजीत कौर, पत्नी
विक्की कुमार, निवासी मकान
नं. 958, गली नं. 9, हरबंसपुरा*
ने बताया कि उसका
भाई *हरशरन सिंह उर्फ
रज्जत, उम्र 27 साल* 23 अप्रैल
2026 को घर से लापता
हो गया था। इस
संबंध में 27 अप्रैल 2026 को
थाना मोती नगर में
DDR नंबर 18 दर्ज
कराई गई थी।
करमजीत कौर को पता
चला कि 23 अप्रैल 2026 को
उसका भाई चीमा चौक
पुल के नीचे *विकास
उर्फ नरूआ, पुत्र राम
बरन, निवासी परदेसपुर, जिला रायबरेली,
UP* और *मनीष कुमार, पुत्र
छोटू/दविंदर कुमार, निवासी
गांव फुकली, जिला छपरा,
बिहार* के साथ गया
था। आरोप है कि
दोनों ने हरशरन को
नशा कराया, जिससे उसकी
मौत हो गई।
करमजीत कौर की शिकायत
पर थाना डिवीजन नंबर
दो में मामला दर्ज
किया गया है।
पुलिस की तरफ से
दोनों आरोपियों विकास और
मनीष कुमार की गिरफ्तार
के लिए छापेमारी जारी है।
ASI ने बताया कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट और अन्य सबूतों
के आधार पर आगे
की जांच की जा
रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी
के बाद खुलासे होने
की संभावना है।