पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 होगा कायाकल्प

Jul4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


 
हरियाणा में पर्यटन को मिलेगी पहचान, रोजगार और  राजस्व में भी होगी  बढ़ोतरी
 
एक आलीशान होटल का होगा निर्माण, छत पर होगी अत्याधुनिक हेलिपैड की सुविधा
 
चंडीगढ़, 4 जुलाई ।हरियाणा को देश के प्रमुख पर्यटन-मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के खूबसूरत टिक्करताल को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल हरियाणा में पर्यटन को नए पंख मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और राज्य के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी।
 
मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 'वेड इन इंडिया' विजन के अनुरूप यादविन्द्रा गार्डन के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक भव्य "वन स्टॉप डेस्टिनेशन फॉर वेडिंग" विकसित करने को कहा है, जिससे पर्यटन विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सके। इस हाई-टेक वेडिंग डेस्टिनेशन में एक कन्वेंशन सेंटर और एग्जीबिशन सेंटर समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।
 इसके साथ ही, यहाँ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर एक आलीशान होटल का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी छत पर अत्याधुनिक हेलिपैड की सुविधा होगी ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमान सीधे हवाई मार्ग से यहाँ पहुंच सकें।
विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकास कार्यों के दौरान यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक और पारंपरिक विरासत को पूरी तरह संजोकर रखा जाएगा। गार्डन के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना यहाँ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक संगीतमय फव्वारे, एक खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क और एक मनमोहक एक्वेरियम बनाया जाएगा, ताकि रात के समय इस गार्डन की भव्यता और लाइटिंग सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बन सके।
 
 इसके अलावा, मोरनी के पास स्थित प्रसिद्ध टिक्करताल को एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद बनाने के लिए वहाँ पहले से मौजूद सुविधाओं का पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जाएगा। टिक्करताल में एडवेंचर पार्क, बोटिंग और हंटेड-हाउस समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे यह प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के लिए एक बेहद रोमांचक, खूबसूरत और कभी न भूलने वाला सफर साबित हो सके।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Haryana-News



TOP HEADLINES


होशियारपुर नगर निगम चुनाव : आप ने गाड़ा जीत का झण्डा,
*लुधियाना: कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत, बैंस व कड़व
सामाजिक सरोकार : जागृति लहर ने जरूरतमंद दंपति को सौंपी
बॉक्सर गुरप्रीत सिंह ने जकार्ता इंटरनेशनल चैंपियनशिप म
गैंगस्टरों ते वार का 166वां दिन: पंजाब पुलिस ने 704 स्
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते
*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास क
शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्ल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना नरेंद्र मोदी ने पूरा किय
सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृ
हरियाणा में जनसंख्या गणना का प्री टेस्ट 18 जुलाई तक चल
डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण को बड़ी सफलता – अटवाल क
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को
बनूर बैरियर पर स्कॉर्पियो सवार युवक की ताबड़तोड़ फायरि
पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 होगा
सीए विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका -
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास को मिली गति

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50825988

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us