एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब से मामले संबंधी रिपोर्ट तलब
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने श्री मुक्तसर साहिब जिले में एक अनुसूचित जाति से संबंधित नाबालिग लड़की के साथ मारपीट के मामले में स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी के ध्यान में एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के माध्यम से आया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक्ट 2004 की धारा 10 के (2) (एच) के तहत इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान श्री मुक्तसर साहिब से इस मामले संबंधी जानकारी उप-कप्तान पुलिस के माध्यम से आयोग के कार्यालय में दिनांक 10 फरवरी, 2026 तक तलब की गई है।
Powered by Froala Editor
Punjab-Sc-Commission-Takes-Suo-Motu-Notice-Of-Assault-On-Minor-Girl
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)