मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से धूरी के लाखों लोगों को पीने वाले साफ पानी की सौगात

Oct7,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



14 एम.एल.डी. क्षमता वाला प्लांट नहरी पानी को शोधित करके पीने योग्य बनाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

प्लांट लाखों लोगों को साफ पानी मुहैया करवाएगा और भूजल को बचाने में भी मदद करेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चार वर्षों में हमने खेतों तक नहरी पानी की पहुंच 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत कर दी है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई गईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

खेतों में नहरी पानी पहुंचने से धान की उपज चार क्विंटल प्रति एकड़ बढ़ी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी हलके के गांव बरड़वाल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा

*संगरूर, 7 अक्टूबर:


 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी और संगरूर के लोगों को पीने वाले साफ पानी के व्यापक प्रोजेक्ट की सौगात देते हुए गांव बरड़वाल में 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले 14 मिलियन लीटर प्रति दिन (एम.एल.डी.) क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि यह प्लांट नहरी पानी को शोधित करके पीने योग्य बनाएगा, जिससे लाखों निवासियों को साफ पानी मिलेगा और भूजल पर निर्भरता भी घटेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महज चार वर्षों में पंजाब सरकार ने 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर खेतों तक नहरी पानी की पहुंच 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत कर दी है, जिसके परिणामस्वरूप नहरी पानी वाले इलाकों में धान की उपज में चार क्विंटल प्रति एकड़ तक की वृद्धि हुई है।

एक्स पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज हमने धूरी के लोगों को 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाले 14 एम.एल.डी. क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। अब नहरी पानी को शोधित करके पूरी तरह पीने योग्य बनाया जाएगा और शहर तथा आसपास के इलाकों के निवासियों को पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा। हमारी सरकार ने नहरी पानी के इस्तेमाल को 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत कर दिया है, जिससे न केवल फसलों की पैदावार बढ़ी है, बल्कि भूजल को बचाने में भी मदद मिली है। आज से हम लाल डोरे के अंदर आने वाली जमीन की पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर रहे हैं, ताकि लोगों को उनके घरों के मालिकाना हक के पक्के अधिकार मिल सकें।”

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य धूरी शहर में पानी की सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत करना है। नहरी पानी पर आधारित पानी की सप्लाई का यह प्रोजेक्ट कुल 47.38 करोड़ रुपये की लागत से लागू किया जा रहा है, जिसके तहत 14 एम.एल.डी. का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए नहरी पानी को शोधित करके लोगों को साफ और सुरक्षित पीने वाला पानी मुहैया करवाया जाएगा। धूरी शहर के निवासियों को इस प्रोजेक्ट का सीधा लाभ मिलेगा और इसके मुकम्मल होने पर धूरी के लगभग 85,000 निवासियों को पानी की सप्लाई की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”

उन्होंने कहा, “यह करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट न केवल धूरी के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बल्कि शहर की मौजूदा और भविष्य की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य धूरी के लोगों को साफ पानी की सप्लाई प्रदान करना है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भूजल हमारे सबसे बड़े प्राकृतिक संसाधनों में से एक है, लेकिन इसका लगातार गिरता स्तर हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। राज्य सरकार ने भूजल पर निर्भरता घटाने और नहरी पानी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।”

मुख्यमंत्री ने दृढ़ता से कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए इस बेशकीमती संसाधन को बचाना है और इस दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार ने पदभार संभाला था तो कृषि के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी का केवल 22 प्रतिशत हिस्सा नहरों के जरिए आता था, लेकिन यह आंकड़ा अब बढ़कर 88 प्रतिशत हो गया है। पीने वाला साफ पानी किसी भी नागरिक के लिए कोई सुख-सुविधा नहीं है; यह हर किसी की बुनियादी जरूरत और अधिकार है। दूषित पानी कई गंभीर बीमारियों की जड़ है।”

उन्होंने कहा, “इस प्रोजेक्ट के लागू होने से धूरी के लोग, विशेष रूप से हमारी माताएं, बहनें और बच्चे अधिक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे और पानी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे। राज्य सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब का सर्वांगीण विकास करना है।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम केवल कागजों पर घोषणाएं नहीं करते। हम निश्चित समय में जमीनी स्तर पर प्रोजेक्टों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। यह 47.38 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट उसी प्रतिबद्धता और नेकनीयती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मेरा धूरी शहर के साथ विशेष लगाव है। इस क्षेत्र के लोगों ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया है, मैं हमेशा ऋणी रहूंगा, जिसे मैं इस इलाके में बड़े बदलाव वाले विकास प्रोजेक्ट लाकर लौटाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार धूरी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इसके लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”
---------
--

-bhagwantmann-cleandrinkingwater-sangrur-punjabgovernment-punjabnews



TOP HEADLINES


हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे
हरियाणा केसरी दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन
फर्जी वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से सावधान रहें, भार
किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं और फसल का उचित म
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेल
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं समानता, सद्भाव और मानवता क
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आंवला शिरोमणि अक
ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर Ncb की
मोगा पहुंची हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी प्रेमियो
स्मृति ईरानी की बैठक से फारिग होते ही राव इंद्रजीत ने
पंजाब पुलिस अकादमी में 500 स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स ने क
*हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का म
पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जाये
अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त
*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52627073

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us