₹81.54 करोड़ के डीप क्लीनिंग टेंडर पर घमासान, कांग्रेस पार्षदों का मेयर हाउस के बाहर धरना

Oct7,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana

₹81.54 करोड़ के डीप क्लीनिंग टेंडर पर घमासान, कांग्रेस पार्षदों का मेयर हाउस के बाहर धरना

एफएंडसीसी में खारिज प्रस्ताव को दोबारा मंजूरी दिलाने के प्रयास का आरोप; तकनीकी राय और बजट प्रावधान पर भी उठे सवाल

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम में डीप क्लीनिंग, मैकेनिकल स्वीपिंग और रोड वॉशिंग से जुड़े ₹81.54 करोड़ के टेंडर (मत्ता नंबर-11) को लेकर विवाद गहरा गया है। टेंडर को लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने बुधवार को मेयर के सरकारी आवास के बाहर धरना दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम पर इतना बड़ा वित्तीय बोझ डालने की तैयारी की जा रही है, जबकि इस राशि के लिए मौजूदा बजट में पर्याप्त प्रावधान नहीं है।
मामले को लेकर एफएंडसीसी के एक सदस्य ने नगर निगम कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर टेंडर पर गंभीर वित्तीय और तकनीकी सवाल उठाए हैं। पत्र में मत्ता नंबर-11 को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।

6 अक्टूबर को खारिज हुआ था प्रस्ताव

एफएंडसीसी की 6 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में वित्तीय और तकनीकी आपत्तियों के चलते डीप क्लीनिंग एवं रोड वॉशिंग से संबंधित मत्ता नंबर-11 को खारिज किए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 9:15 बजे सप्लीमेंट्री एजेंडा जारी किया गया और अगले दिन 7 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे मेयर हाउस में बैठक बुलाकर इसी प्रस्ताव को दोबारा मंजूरी दिलाने का प्रयास किया गया।
कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि खारिज किए जा चुके प्रस्ताव को दोबारा एजेंडे में लाने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।

₹81.54 करोड़ के खर्च पर वित्तीय सवाल

एफएंडसीसी सदस्य की आपत्तियों के मुताबिक, प्रस्तावित परियोजना से नगर निगम पर करीब ₹81.54 करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा। सवाल यह उठाया गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के बजट में इतनी बड़ी राशि के लिए क्या पर्याप्त और स्पष्ट प्रावधान मौजूद है।
पार्षदों ने मांग की है कि इतने बड़े खर्च से पहले इसकी वित्तीय व्यवहार्यता, मौजूदा संसाधनों और नगर निगम की प्राथमिकताओं की विस्तृत समीक्षा की जाए।

थापर यूनिवर्सिटी की तकनीकी राय भी बनी मुद्दा

टेंडर से जुड़ा एक अहम मुद्दा थापर यूनिवर्सिटी से ली गई तकनीकी राय को लेकर सामने आया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने सड़कों को बार-बार पानी से धोने से सड़क की सतह को संभावित नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी थी।
एफएंडसीसी सदस्य का आरोप है कि इस तकनीकी राय को प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेते समय पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।

पुरानी मशीनों का हिसाब किए बिना नए टेंडर पर सवाल

विवाद का एक अन्य पहलू नगर निगम के पास पहले से उपलब्ध मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से जुड़ा है। आरोप है कि नई व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च करने से पहले मौजूदा मशीनों की क्षमता, उनकी स्थिति, रखरखाव लागत और प्रति किलोमीटर सफाई के खर्च का विस्तृत आकलन नहीं किया गया।
पार्षदों ने सवाल उठाया कि जब निगम के पास पहले से मशीनरी और मौजूदा व्यवस्था मौजूद है, तो नई परियोजना पर इतना बड़ा खर्च करने की जरूरत और आर्थिक औचित्य क्या है।

697 किलोमीटर सड़कों की सफाई पर 81 करोड़ से ज्यादा खर्च?

प्रस्ताव के मुताबिक करीब 697 किलोमीटर सड़कों की सफाई और रोड वॉशिंग पर भारी रकम खर्च की जानी है। दूसरी ओर, शहर में 24×7 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के चलते कई स्थानों पर सड़कें खुदी और क्षतिग्रस्त हैं।
कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि ऐसे समय में सड़क मरम्मत जैसी जरूरतों को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है। उनका सवाल है कि पहले से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के बजाय रोड वॉशिंग पर इतना बड़ा खर्च करना कितना उचित है।

टेंडर रद्द करने की मांग

पूरे मामले में कांग्रेस पार्षदों ने टेंडर की प्रक्रिया, वित्तीय प्रावधान, तकनीकी राय और नगर निगम की मौजूदा मशीनरी की उपयोगिता की दोबारा समीक्षा की मांग की है। एफएंडसीसी सदस्य ने भी कमिश्नर को पत्र देकर मत्ता नंबर-11 को रद्द करने और पूरे प्रस्ताव की पुनः जांच की मांग की है।
अब विवाद का केंद्र यह है कि ₹81.54 करोड़ की इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाता है या उठाई गई वित्तीय एवं तकनीकी आपत्तियों के बाद प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाता है।

-ludhiana-ludhianamunicipalcorporation-mcf-deepcleaning-mechanicalsweeping-roadwashing-tendercontroversy-fandcc



TOP HEADLINES


हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे
हरियाणा केसरी दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन
फर्जी वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से सावधान रहें, भार
किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं और फसल का उचित म
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेल
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं समानता, सद्भाव और मानवता क
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आंवला शिरोमणि अक
ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर Ncb की
मोगा पहुंची हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी प्रेमियो
स्मृति ईरानी की बैठक से फारिग होते ही राव इंद्रजीत ने
पंजाब पुलिस अकादमी में 500 स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स ने क
*हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का म
पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जाये
अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त
*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52627558

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us