हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देगी हरियाणा सरकार _नायब सैनी

Oct24,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh



      राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़ 24 अक्टूबर । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार इसका सम्मान करती है। लेकिन नवंबर 1984 में दिल्ली में हुई सिख विरोधी हिंसा को याद करते समय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1984 की हिंसा केवल इतिहास की एक तारीख नहीं, बल्कि देश की स्मृति में दर्ज ऐसा दर्द है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन सिख समाज अपने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देता है, उस दिन कांग्रेस द्वारा मंच सजाकर नारे लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 1984 की हिंसा को लेकर सरकार की भावना राजनीतिक नहीं, बल्कि संवेदना और कर्तव्य से जुड़ी है।
नायब सैनी ने कहा कि 1984 की हिंसा के दौरान हरियाणा में भी कई परिवारों को गहरा नुकसान उठाना पड़ा था। प्रदेश में इस हिंसा के कारण 121 लोगों की जान गई थी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार इन 121 पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा से प्रभावित परिवारों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है। उनके अनुसार, पहले भी कई बार एसआईआर हुआ है और इनमें से ज्यादातर प्रक्रिया कांग्रेस के शासनकाल में पूरी की गई थीं।उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के शासनकाल में यही प्रक्रिया मतदाता सूची में सुधार का काम करती थी, तो आज इसे वोट चोरी कैसे कहा जा सकता है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह दोहरा रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता।
नायब सैनी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का साफ और सही होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में बूथ लूटने की घटनाएं होती थीं, वे आज लोकतंत्र की रक्षा करने की बात कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने सरदार त्रिलोचन सिंह के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल विपक्ष की ओर से लगाया गया आरोप नहीं है, बल्कि कांग्रेस के अपने ही खेमे से सामने आई गवाही है। उन्होंने कहा कि 1984 की हिंसा के मामले में कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।


-haryanagovernment-nayabsinghsaini-sikhfamilies-governmentjobs-jagratilahar



TOP HEADLINES


*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी
खाद्य सुरक्षा टीम, पटियाला की विशेष मुहिम; संदेह के आध
सुनील जाखड़ ने मानसा पहुंचकर परविंदर सिंह झोटा को दी श
1 नवंबर शोक का दिन है; इस दिन रैली करने का फैसला सिख स
खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में
*इन्नोसेंट हार्ट्स में आयोजित मार्केट डे में युवा उद्य
*आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपन
भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब प
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52608859

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us