परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी अधिकारियों और यूनियनों के बीच सफल बैठक, कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की

Oct24,2026 | Vishavdeepak Shoury | Patiala/chandigarh


पटियाला, 24 अक्टूबर विश्व दीपक शौरी

मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के संरक्षण और नेतृत्व में आज पंजाब के परिवहन-सह-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पीआरटीसी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के साथ पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय, पटियाला में परिवहन विभाग की यूनियनों की विभिन्न मांगों और जारी हड़ताल के संबंध में बैठक की।

बैठक के दौरान यूनियनों की कुछ मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने पर सहमति जताई।

बैठक में पीआरटीसी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने परिवहन-सह-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक बस सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पीआरटीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में जल्द ही 100 नई मिडी बसें शामिल की जा रही हैं। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, पीआरटीसी की जमीनों पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के माध्यम से रिटेल पेट्रोलियम आउटलेट स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इसके तहत पीआरटीसी मुख्य कार्यालय, पटियाला, पीआरटीसी वर्कशॉप सरहिंदी गेट, पटियाला और पीआरटीसी वर्कशॉप संगरूर में आईओसीएल द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने यह भी जानकारी दी कि पीआरटीसी द्वारा हाल ही में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) का पटियाला डिपो में पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है।

आने वाले हफ्तों में पीआरटीसी के सभी डिपो के संबंधित कर्मचारियों को नई ईटीएम मशीनों के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण देने के बाद इस परियोजना को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इससे टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुचारू, आधुनिक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

इस बैठक में वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़वां, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा राणा, एएमडी नवदीप कुमार, जनरल मैनेजर (प्रशासन) अमनवीर सिंह टिवाणा सहित अन्य अधिकारी और यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

-prtc-harpalsinghcheema-punjabtransport-strikeends-punjabnews



TOP HEADLINES


हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे
हरियाणा केसरी दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन
फर्जी वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से सावधान रहें, भार
किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं और फसल का उचित म
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेल
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं समानता, सद्भाव और मानवता क
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आंवला शिरोमणि अक
ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर Ncb की
मोगा पहुंची हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी प्रेमियो
स्मृति ईरानी की बैठक से फारिग होते ही राव इंद्रजीत ने
पंजाब पुलिस अकादमी में 500 स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स ने क
*हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का म
पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जाये
अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त
*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52627438

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us