नाबालिग समेत अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार, 15 पिस्तौल बरामद — डीजीपी गौरव यादव

Oct7,2026 | Rahul Soni | Amritsar


— आरोपी एक ही स्रोत से अवैध हथियार खरीदकर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे: पुलिस कमिश्नर  हरमनबीर गिल
     कुमार सोनी              
                         चंडीगढ़/अमृतसर, 7 अक्टूबर: 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित एवं भयमुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध आधुनिक पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सुखा (20), निवासी गांव पटो हीरा सिंह, मोगा; भल्ला सिंह (26), निवासी गांव मनोके गिल, मोगा; गौतम सिंह उर्फ बिल्ला (23), निवासी गांव अहमदपुरा, तरनतारन; मनवीर सिंह उर्फ गुरवीर सिंह (24), निवासी विशाल नगर, लुधियाना; जसकरनदीप सिंह उर्फ जस्सा (23), निवासी गांव भुच्चर कलां, तरनतारन; सिमरनजीत संधू उर्फ बिल्ला (27), निवासी निवे टुंग, अमृतसर; अभी उर्फ बावा (25), निवासी बड़ा हरिपुरा, अमृतसर तथा एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।
बरामद हथियारों में इटली निर्मित तीन .30 बोर बेरेटा पिस्तौल, एक .30 बोर पीएक्स-5 स्टॉर्म, एक .30 बोर मेड इन चाइना पिस्तौल, आठ .30 बोर और दो .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी कब्जे में लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करने के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे। जांच के दौरान अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों के साथ भी आरोपियों के संबंध सामने आए हैं।
डीजीपी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे पिछले और आगे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पहली कार्रवाई का विवरण देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर और व्यवस्थित जांच के बाद पुलिस टीमों ने सतनाम उर्फ सुखा और भल्ला सिंह को उनकी कार में जाते समय गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गौतम उर्फ बिल्ला, मनवीर उर्फ गुरवीर सिंह और जसकरनदीप उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा उनकी कार भी कब्जे में ली गई। तीसरी कार्रवाई के संबंध में सीपी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने सिमरनजीत उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसके सहयोगी अभी उर्फ बावा और एक नाबालिग को भी काबू कर लिया गया। जांच के दौरान कुल तीन पिस्तौल बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर एक ही स्रोत से अवैध हथियार खरीदते थे और बाद में इन्हें अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे।
इस संबंध में अमृतसर में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एफआईआर नंबर 184 दिनांक 02.10.2026 थाना कैंटोनमेंट में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 25(6,7,8) के तहत, एफआईआर नंबर 301 दिनांक 03.10.2026 थाना इस्लामाबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत तथा एफआईआर नंबर 235 दिनांक 04.10.2026 थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(6,7,8) के तहत दर्ज की गई हैं।

-amritsarpolice-illegalarmsnetwork-punjabpolice-armsact-gauravyadav



TOP HEADLINES


*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी
खाद्य सुरक्षा टीम, पटियाला की विशेष मुहिम; संदेह के आध
सुनील जाखड़ ने मानसा पहुंचकर परविंदर सिंह झोटा को दी श
1 नवंबर शोक का दिन है; इस दिन रैली करने का फैसला सिख स
खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में
*इन्नोसेंट हार्ट्स में आयोजित मार्केट डे में युवा उद्य
*आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपन
भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब प
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52608897

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us