लुधियाना 7 अक्टूबर (पारस दानिया) : पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम 'युद्ध नशों के विरुद्ध'* के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ हफ्ते भर चलाई गई विशेष मुहिम में बड़े नशा गिरोहों का सफाया करते हुए भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। जिनमें शामिल कमिश्नरेट की सीआईए, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल समेत पुलिस स्टेशनों और चौकियों की टीमों द्वारा कुल अफीम (कमर्शियल क्वांटिटी): 16 किलोग्राम, हेरोइन (कमर्शियल क्वांटिटी): 3.134 किलोग्राम, ड्रग मनी 1,05,000, जब्त वाहन: 01 मारुति सुजुकी बलेनो (PB 10 HK 3548), अन्य सामान में 05 इलेक्ट्रॉनिक कांटे (तराजू), 80 पैकिंग लिफाफे बरामद किए गए और 07 मुख्य रूप से आरोपी गिरफ्तार किए गए।
दो बड़े ऑपरेशन से हिला नशा नेटवर्क
1. 16 किलो अफीम के साथ बड़ा तस्कर काबू
पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, ADCP इन्वेस्टिगेशन रुपिंदर कौर भट्टी, और ACP डिटेक्टिव-2 दीप करन सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की अगुवाई वाली क्राइम ब्रांच की टीम ने जमालपुर इलाके से एक बड़े तस्कर को काबू किया। जिससे 16 किलो उच्च गुणवत्ता वाली अफीम समेत बलेनो कार और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। जिसके खिलाफ थाना जमालपुर में NDPS एक्ट की धारा 18, 25-61-85 के तहत FIR नंबर 256 दिनांक 06/10/2026 दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान: कुनाल शर्मा उर्फ मुन्ना के रूप में है।
दूसरी तरफ अंतर-राज्यीय हेरोइन गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
यह कार्रवाई स्पेशल सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना शिमलापुरी इलाके में की गई। जिसमें 3.134 किलो हेरोइन, 1,05,000 ड्रग मनी, 04 इलेक्ट्रॉनिक कांटे और 80 पैकिंग लिफाफे बरामद कर थाना शिमलापुरी में NDPS एक्ट की धारा 21C के तहत FIR नंबर 201 दिनांक 05/10/2026 दर्ज किया गया।
हॉटस्पॉट इलाकों में विशाल CASO चलाया गया।
आपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए CP स्वपन शर्मा ने बताया कि आज बुधवार दिनांक 07.10.2026 को नशे के मुख्य हॉटस्पॉट क्षेत्रों, विशेष तौर पर जसपाल बांगर और हीरो सुमन नगर (थाना साहनेवाल) के अंतर्गत क्षेत्र में एक विशाल CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया।
यह मुहिम DCP देहाती गुरसेवक सिंह और DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह की सांझी अगुवाई में चलाई गई, जिसमें ADCP-2 करनवीर सिंह, ADCP इन्वेस्टिगेशन रुपिंदर कौर भट्टी, ACP साउथ, ACP इंडस्ट्रियल एरिया-B, ACP डिटेक्टिव-1, क्राइम विंग की टीमें और जोन-2 के सभी SHO शामिल थे।
ऑपरेशन का असर: जांच के लिए 42 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद ताजा नशा बरामद हुआ और अलग-अलग थानों में 08 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
कमिश्नर पुलिस लुधियाना स्वपन शर्मा, IPS ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपना रही है। हमारा मुख्य मकसद अंतर-राज्यीय सप्लायरों से लेकर लोकल वितरण नेटवर्क तक पूरे ढांचे का पर्दाफाश करना है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके गहराई से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इसके अलावा नशा तस्करी से बनाई गई अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। दूसरे राज्यों से होती सप्लाई के स्रोतों तक पहुंचने के लिए छापेमारी और आगे की जांच जारी है।