हरियाणा केसरी दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन

Oct25,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी  खिताबों के लिए पहलवानों ने दिखाए रोमांचक दांव-पेंच
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री  गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की धरती सदियों से कुश्ती और अन्य पारंपरिक खेलों की समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति खेल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाकर उनके सपनों को पंख लगाने का काम कर रही है।
हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमित निवासी हिसार ने रजत पदक और भूपेंद्र निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीता।
 
 
खेल राज्य मंत्री शुक्रवार शाम को हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुश्ती केवल शारीरिक शक्ति का खेल नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, संघर्ष और आत्मसम्मान की भावना को भी मजबूत करती है। अखाड़ों की परंपरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
 
 खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ मुकाबले में भाग लेना चाहिए। खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से सीख लेते हुए भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
 
हरियाणा केसरी के विजेता को 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार
 
खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल प्रतियोगिता के अंतर्गत हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 1 लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए। इसी प्रकार, हरियाणा कुमार एवं हरियाणा कुमारी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
 
22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिलों के 792 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवानों ने हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए मुकाबले किए।
 
इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट, रितु फोगाट,  सुमित मलिक,  अमित दहिया, एडिशनल डायरेक्टर अश्वनी मलिक, उपनिदेशक खेल राममेहर, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह, पार्षद मयंक, डा. हरेंद्र पाल राणा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-haryanakesaridangal2026-haryanawrestling-gauravgautam-haryanasports-wrestlingchampionship



TOP HEADLINES


हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे
हरियाणा केसरी दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन
फर्जी वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से सावधान रहें, भार
किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं और फसल का उचित म
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेल
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं समानता, सद्भाव और मानवता क
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आंवला शिरोमणि अक
ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर Ncb की
मोगा पहुंची हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी प्रेमियो
स्मृति ईरानी की बैठक से फारिग होते ही राव इंद्रजीत ने
पंजाब पुलिस अकादमी में 500 स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स ने क
*हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का म
पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जाये
अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त
*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52627565

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us