हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धरने पर बैठे ग्रामीणों को पुलिस ने घसीटा

Oct24,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


     राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 24अक्टूबर। अरावली की गोद में कचरा डालने पर आमादा फरीदाबाद नगर निगम का विरोध करने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को पुलिस दमन का शिकार होना पड़ रहा है।अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को पुलिस ने घसीट घसीटकर हटाया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई,। इसके बाद महिलाएं लठ लेकर सड़क पर बैठ गईं। 
    फरीदाबाद में पुलिस और ग्रामीणों के बीच यह झड़प शनिवार दोपहर  हुई। अरावली क्षेत्र के भाखरी गांव में डंपिंग यार्ड बनाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को पुलिस ने जबरन उठाना शुरू कर दिया। धरना धत्म होता देख ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। फिर महिलाएं सड़क पर लठ लेकर कुर्सी डालकर बैठ गईं। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फोर्स ने महिला प्रदर्शनकारियों को भी मौके से खदेड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर उन्हें पुलिस वैन में बैठा लिया। जेसीबी की मदद से धरनास्थल पर लगा टेंट भी हटा दिया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस की कई टीमें तैनात कर दी गई । पथराव के दौरान 4 पुलिस कर्मचारियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। अरावली एरिया में बसे भाखरी गांव में नगर निगम की ओर से डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। इसके विरोध में 11 दिन से ग्रामीण धरना दे रहे हैं। भाखरी गांव के पास डंपिंग यार्ड बनाना प्रस्तावित है। 7 अक्टूबर को नगर निगम ने यहा कूड़ा डालना शुरू किया था। इसके विरोध में 15 अक्टूबर को भाखरी और आसपास के गांवों के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। 16 अक्टूबर को पुलिस ने धरना दे रहे ग्रामीणों और स्थानीय पार्षद जगदीश फागना को हिरासत में लिया था।
ग्रामीणों ने अगले दिन से फिर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद से प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास कर रहा था। शनिवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने करीब 2 बजे प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि अरावली संवेदनशील प्राकृतिक क्षेत्र है। यहां डंपिंग यार्ड बनाने और कूड़ा डालने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। कचरे से निकलने वाला दूषित पानी जमीन में रिसकर ग्राउंड वाटर को प्रदूषित कर सकता है। इससे ग्रामीणो की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।ग्रामीणों ने कहा कि बंधवाड़ी में कचरा डालने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद दूसरे स्थानों पर कूड़ा पहुंचाया जा रहा है। इससे अरावली क्षेत्र में भी कचरे के ढेर बढ़ने का खतरा है।
भाखरी के पास जिस जमीन पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है, वह हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड  की है। नगर निगम ने इसमें से 50 एकड़ जमीन लीज पर ली है। निगम की योजना शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करने की है। फरीदाबाद नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रोजाना करीब 1200 टन कचरा निकलता है। प्रतापगढ़ और नचौली स्थित डंपिंग यार्ड पर भी पहले से कचरे के ढेर लगे हैं। प्रतापगढ़ में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कचरा डालने की मात्रा सीमित की गई थी। इसके बाद नगर निगम को भाखरी गांव में अल्टरनेटिव व्यवस्था करनी पड़ रही है।

-aravallihills-haryananews-dumpingyardprotest-farmersprotest-environmentalissues



TOP HEADLINES


लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी
खाद्य सुरक्षा टीम, पटियाला की विशेष मुहिम; संदेह के आध
सुनील जाखड़ ने मानसा पहुंचकर परविंदर सिंह झोटा को दी श
1 नवंबर शोक का दिन है; इस दिन रैली करने का फैसला सिख स
खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में
*इन्नोसेंट हार्ट्स में आयोजित मार्केट डे में युवा उद्य
*आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपन
भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब प
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52606045

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us