पंजाब में 36 स्थानों पर निकाली गई ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और आयोजित हुईं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पंजाब भर में भाजपा द्वारा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहाली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि ‘सेवा ज्योति’ के संदेश को पंजाब के हर गांव, हर गली और हर घर तक पहुंचाया जाए तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से लोगों को जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसेवा और विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े संकल्प को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है।
36 स्थानों पर हुए कार्यक्रम
पंजाब भर में भाजपा द्वारा आज 36 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, सह-प्रभारी वरिंदर सचदेवा, अलका गुज्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, विजय सांपला, राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, सुरजीत कुमार जियाणी, सोम प्रकाश, राकेश राठौर, जीवन गुप्ता, महारानी परनीत कौर, बीबा जयइंदर कौर, रविकरण सिंह काहलों, अश्वनी सेखड़ी, हरमिंदर सिंह जस्सी, जंगी लाल महाजन, जीवन गर्ग, शिवराज चौधरी, परमपाल कौर मलूका, संदीप जाखड़, अमरजीत सिंह अमरी, के.डी. भंडारी, रजनीश धीमान, राजेश बाघा, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुशील कुमार रिंकू, गेजा राम वाल्मीकि, मनजीत सिंह राय, प्रवीण बांसल, वंदना, संगवाल और हरजिंदर सिंह ठेकेदार विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
इन कार्यक्रमों के दौरान समूची लीडरशिप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा देखे गए विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
-punjabbjp-narendramodi-sevajyotiyatra-viksitbharat-sevasankalpabhiyan
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)