बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्रीटमेंट प्लांटों में गोबर पहुंचने से एसटीपी की कार्यप्रणाली प्रभावित*

Oct24,2026 | Vishal | Ludhiana


*प्रतिदिन करीब 75 टन गोबर अब भी बूढ़े दरिया में बहाया जा रहा है*

ताजपुर और हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स का गंदा पानी बूढ़े दरिया में जा रहा है

लुधियाना, 24 अक्टूबर। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बूढ़े दरिया की सफाई के मामले में नगर निगम, सीवरेज बोर्ड और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। शनिवार को बल्लोके स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) में गोबर पहुंचने के मामले को लेकर उन्होंने पीपीसीबी और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

संत सीचेवाल ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके एसटीपी स्थापित किए हैं, ताकि गंदे पानी को ट्रीट करके आगे छोड़ा जा सके। इसके बावजूद लुधियाना का कोई भी ट्रीटमेंट प्लांट निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। उन्होंने हैरानी जताई कि एक विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर दूसरे विभाग पर आरोप लगा देते हैं और दूसरा विभाग किसी अन्य विभाग पर दोष मढ़कर खुद को जिम्मेदारी से मुक्त दिखाने की कोशिश करता है। इस आपसी आरोप-प्रत्यारोप के कारण सरकार की बदनामी हो रही है और लोगों के जीवन एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भी प्रतिदिन करीब 75 टन गोबर बूढ़े दरिया में बहाया जा रहा है।

संत सीचेवाल ने शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर बाद तक शहर के लगभग सभी एसटीपी, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर डेयरी कॉम्प्लेक्स का गोमूत्र युक्त गंदा पानी सीवर लाइनों में डाला जा रहा था। इससे बल्लोके स्थित 160 एमएलडी क्षमता वाले ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्लांट से निकलने वाले ठोस अवशेष (केक) में भी केवल गोबर ही दिखाई दे रहा था।

गांव तलवाड़ा और बरनहाड़ा की पंचायतों द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित ‘सीचेवाल मॉडल’ के तीनों कुएं गोबर से जाम हो चुके हैं। संत सीचेवाल ने पंचायती विभाग के अधिकारियों को गांव की डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सबसे खराब स्थिति ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स में देखने को मिली। यहां अस्थायी रूप से बनाया गया सीचेवाल मॉडल पूरी तरह जाम हो चुका था और गंदे पानी की निकासी सीधे बूढ़े दरिया में की जा रही थी। जिस गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचना चाहिए था, वह अस्थायी सीचेवाल मॉडल के तहत खोदे गए तालाब में जमा होकर दरिया में बह रहा था।

संत सीचेवाल ने पावरकॉम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन डेयरी संचालकों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कई डेयरी संचालक अवैध बिजली कनेक्शन यानी कुंडियां लगाकर मोटरें चला रहे हैं और भूजल का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं।

उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि डेयरियों में दुधारू पशुओं को लगाए जा रहे इंजेक्शनों की जांच की जाए, क्योंकि कुछ इंजेक्शन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि डेयरियों में पशुओं की संख्या इतनी अधिक है कि उन्हें बैठने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। यह पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार है।

संत सीचेवाल ने बताया कि पशुपालन विभाग इस मामले में सक्रिय हो गया है। विभाग पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करेगा और पशु संरक्षण से संबंधित कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---

*बॉक्स आइटम: डेयरी संचालकों के खिलाफ 263 एफआईआर दर्ज*

बूढ़े दरिया की सफाई के लिए अभियान चला रहे राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल शुरुआत से ही डेयरी संचालकों से गोबर के उचित निपटान की व्यवस्था करने की अपील करते आ रहे हैं। सफाई अभियान शुरू होने के शुरुआती दो महीनों तक डेयरियों से गोबर उठाने की व्यवस्था भी स्वयं की गई थी। इसके बावजूद पशुओं का गोमूत्र अब भी बूढ़े दरिया में बहाया जा रहा है। संत सीचेवाल के बार-बार आग्रह करने पर पावरकॉम ने उन डेयरी संचालकों के बिजली कनेक्शन काटे थे, जो गोबर दरिया में बहा रहे थे। अब तक डेयरी संचालकों के खिलाफ कुल 263 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में 117 और ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स में 146 एफआईआर शामिल हैं। इसके बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संत सीचेवाल ने कहा कि बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई का फायदा भी डेयरी संचालकों को ही मिल रहा है। पहले उन्हें बिजली का बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन अब कनेक्शन कटने के बाद भी कई डेयरी संचालक खुलेआम कुंडियां लगाकर अपना कारोबार चला रहे हैं। इसके बावजूद पावरकॉम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिजली की कुंडियां लगाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ रोजाना जुर्माना लगाया जाना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Budha-Nala-Project-Ludhiana-



TOP HEADLINES


राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर से फूंकेंगे पंजाब विधानस
“हम समानता, सम्मान और न्याय पर आधारित पंजाब के निर्माण
लुधियाना में अज्ञात व्यक्ति की हत्या, अधनिर्मित फैक्ट्
हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे
हरियाणा केसरी दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन
फर्जी वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से सावधान रहें, भार
किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं और फसल का उचित म
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेल
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं समानता, सद्भाव और मानवता क
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आंवला शिरोमणि अक
ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर Ncb की
मोगा पहुंची हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी प्रेमियो
स्मृति ईरानी की बैठक से फारिग होते ही राव इंद्रजीत ने
पंजाब पुलिस अकादमी में 500 स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स ने क
*हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का म
पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जाये
अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त
*प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ य
बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52630218

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us