लुधियाना में अज्ञात व्यक्ति की हत्या, अधनिर्मित फैक्ट्री में मिली लाश - पुलिस ने शिनाख्त के लिए जारी किया हुलिया
Oct25,2026
| Paras Dania | Ludhiana
- थाना हैबोवाल में हत्या का केस दर्ज, मृतक की उम्र 35-40 साल
- लुधियाना 25 अक्टूबर (पारस दानिया):
थाना हैबोवाल, जिला लुधियाना के इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी देने वाल हरमन सिंह पुत्र गुरपिंदर सिंह वासी मकान नंबर
01 संधू नगर नजदीक IPS स्कूल सिविल सिटी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 284 मिती 24-10-2026 जुर्म 103, 3(5) BNS थाना हैबोवाल दर्ज किया गया है।
कैसे मिली लाश?
उपरोक्त हुलिए के नामालूम व्यक्ति की डेडबॉडी गली नंबर
17 संधू नगर सिविल सिटी लुधियाना में निर्माणाधीन फैक्ट्री में से मिली है। जिसको किसी वस्तु से घायल कर कत्ल किया हुआ है।
नामालूम डेडबॉडी शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवाई गई है। मृतक की पहचान उम्र करीब 35-40 साल, कद: करीब 5'5", शरीर दरम्याना और पहनावा हरे रंग की चेकदार कमीज और हरे रंग का पजामा पहना हुआ, दोनों पैरों में काले रंग के प्लास्टिक के कड़े पहने हुए। पुलिस ने अपील की है कि अगर इस संबंध में कोई भी जानकारी हो तो नीचे लिखे नंबरों पर संपर्क किया जाए। मुख्य अफसर थाना हैबोवाल लुधियाना: 78370 18610, मुख्य मुंशी थाना हैबोवाल लुधियाना: 78370 18974, कंट्रोल रूम लुधियाना: 78370 18500।
Crime-News-