भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

Oct24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
भाजपा  नेताओं की पंजाब के किसानों पर केस दर्ज करने की मांग भाजपा  की पंजाब विरोधी और किसान विरोधी सोच को साबित करती है: हरपाल सिंह चीमा
 
धान की कटाई ज़ोर पकड़ने से पहले ही दिल्ली तक धुआं पहुंचने का ड्रामा कर रहे हैं भाजपा  नेता: बलतेज पन्नू
 
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 80% की कमी आई, किसानों को ₹800 करोड़ से ज़्यादा की मशीनरी दी गई: बलतेज पन्नू
 
पंजाब को 'नशेडियों' और 'प्रदूषणकारियों' का राज्य कहना बंद करें, हमारे किसान देश का पेट भरते हैं: बलतेज पन्नू
 
जब पंजाब में आग नहीं लगी है, तो भाजपा  के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में स्मॉग का ड्रामा क्यों कर रहे हैं: बलतेज पन्नू
 
पराली प्रबंधन के लिए किसानों को ₹800 करोड़ से मशिनरी दी गई, फिर भी भाजपा  झूठ फैलाना जारी रख रही है: बलतेज पन्नू
 
चंडीगढ़ अक्टूबर 24
 
आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि भाजपा  हमेशा से किसान विरोधी पार्टी रही है और अब झूठे बयान देकर पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रही है। पार्टी ने साफ किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और पराली प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जबकि भाजपा  नेता किसानों पर केस करने की बात करके अपनी किसान विरोधी सोच का प्रमाण दे रहे हैं।
 
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा  नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा  पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसान विरोधी पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि सिरसा और भाजपा  नेता बार-बार किसानों पर केस करने की मांग कर रहे हैं, जो उनकी किसान विरोधी सोच को दिखाता है।
 
चीमा ने स्पष्ट किया कि पंजाब के किसान कोई आग नहीं लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार पिछले 5 साल से लगातार मशीनरी खरीदकर पंजाब के किसानों को दे रही है, जिससे राज्य में पराली जलाने की घटनाएं न के बराबर हो गई हैं। सरकार ने किसानों को जागरूक किया है और अगर कोई एकाध घटना होती भी है, तो उसे पूरी तरह पराली जलाना नहीं कहा जा सकता। चीमा ने सिरसा को सलाह दी कि पंजाब पर झूठे आरोप लगाने के बजाय उन्हें दिल्ली की सीमा से लगे भाजपा  शासित राज्यों जैसे हरियाणा और यूपी  के बारे में बात करनी चाहिए।
 
वहीं, आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाजपा  नेताओं के बयानों को सस्ती राजनीति बताया और कहा कि जब भी धान का सीजन शुरू होता है, कटाई ठीक से शुरू भी नहीं होती कि विपक्ष के नेताओं को किसानों से परेशानी होने लगती है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से धान की कटाई में देरी हुई है और कटाई ने अभी रफ्तार भी नहीं पकड़ी है, लेकिन सिरसा जैसे नेताओं ने पहले ही धुआं दिल्ली पहुंचने का ड्रामा शुरू कर दिया है। पन्नू ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर पंजाब में अभी आग नहीं लगी है, तो यह धुआं हरियाणा से निकलकर सीधे पाइप के जरिए दिल्ली कैसे पहुंच गया?
 
उन्होंने आगे कहा कि देश की संसद में भी यह माना गया है कि पंजाब ने पिछले साल पराली जलाने पर 80% तक कंट्रोल किया था और इस साल पंजाब सरकार ने किसानों को पराली मैनेज करने के लिए 800 करोड़ रुपये से ज़्यादा की मशीनें दी हैं। इसके बावजूद, भाजपा  नेता संसद के सरकारी आंकड़ों को भी चुनौती दे रहे हैं।
 
पन्नू ने चेतावनी दी कि पंजाब को 'नशेड़ी' या 'प्रदूषणकारी' कहकर बदनाम करने की साज़िश तुरंत बंद होनी चाहिए, क्योंकि देश का 'अन्न का कटोरा' होने के नाते, पंजाब के किसान पूरे देश का पेट भरने में सबसे बड़ा योगदान देते हैं।

-harpalsinghcheema-bjp-punjabpolitics-farmersprotest-punjabnews-baltejpannu



TOP HEADLINES


लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी
खाद्य सुरक्षा टीम, पटियाला की विशेष मुहिम; संदेह के आध
सुनील जाखड़ ने मानसा पहुंचकर परविंदर सिंह झोटा को दी श
1 नवंबर शोक का दिन है; इस दिन रैली करने का फैसला सिख स
खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में
*इन्नोसेंट हार्ट्स में आयोजित मार्केट डे में युवा उद्य
*आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपन
भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब प
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ
एसआईआर खुद करवाई, सवाल भी खुद उठा रहे हैं मान: केवल ढि
*पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिको

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52605327

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us