पंजाब विधानसभा चुनाव व राहुल गाँधी के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस के प्रभारी

Sep5,2026 | Gautam Jalandhari | New Delhi/chandigarh

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी

राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले AICC ने किए संगठनात्मक बदलाव

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 5 सितंबर: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के कई महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके तहत सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।
AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सचिन पायलट अब पंजाब में कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

कई राज्यों के प्रभारी बदले

कांग्रेस के फैसले के अनुसार भूपेश बघेल को असम, रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। सुरजेवाला को कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
इसके अलावा सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरिवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव/प्रभारियों के योगदान की भी सराहना की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिक्कम टैगोर शामिल हैं। वहीं मुकुल वासनिक AICC महासचिव के पद पर बने रहेंगे।

पंजाब में नई रणनीति के संकेत

सचिन पायलट की नियुक्ति को पंजाब कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले पार्टी का यह फैसला पंजाब में संगठन को नई दिशा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि पायलट के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस संगठन को किस तरह मजबूत करती है और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति किस रूप में सामने आती है।
— गौतम जालंधरी

Sachin-pilot-incharge-congress-punjab



TOP HEADLINES


बूढ़े दरिया की दुर्दशा पर संत सीचेवाल सख्त नाराज* *ट्
हिंसा पीड़ित 121सिख परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकर
लुधियाना के डाबा इलाके में खूनी वारदात, युवक का तेजधार
हरियाणा के अरावली क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का विरोध धर
लुधियाना में युवक की हत्या पर रजनीश धीमान ने जताया दुख
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी
खाद्य सुरक्षा टीम, पटियाला की विशेष मुहिम; संदेह के आध
सुनील जाखड़ ने मानसा पहुंचकर परविंदर सिंह झोटा को दी श
1 नवंबर शोक का दिन है; इस दिन रैली करने का फैसला सिख स
खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में
*इन्नोसेंट हार्ट्स में आयोजित मार्केट डे में युवा उद्य
*आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपन
भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब प
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52607922

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us