हरियाणा में 28जून से शुरू हो रहा पल्स पोलियो अभियान

Jun26,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


अभियान में 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
चंडीगढ़, 26 जून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , हरियाणा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि 28 जून  से पल्स पोलियो के लिए 'राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस' का आयोजन किया जा रहा है। इस पल्स पोलियो अभियान के दौरान, हरियाणा में लगभग 36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने  बताया कि 28 जून को 17,331 बूथ स्थापित किए जाएंगे, और इसके बाद के दिनों में सभी पात्र लाभार्थियों को कवर करने के लिए 34,000 टीमें घर-घर जाएंगी।
अभियान के पहले दिन प्रमुख स्थानों पर पोलियो की खुराक देने के लिए बूथ बनाए जाएंगे, जबकि 29 और 30 जून को टीमें छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए घर-घर जाएंगी। गतिविधि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बूथों की निगरानी और चेकिंग के लिए लगभग 3,400 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, गतिविधियों की निगरानी के लिए राज्य मुख्यालय के अधिकारियों को भी जिलों में तैनात किया गया है।
डॉ. वीरेंद्र यादव ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इस राष्ट्रीय अभियान का समर्थन करें, जिसका उद्देश्य हमारे देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना और पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से इसके आयात के जोखिम को कम करना है, जहाँ अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग 28 जून को अपने 0-5 वर्ष के पात्र बच्चों को टीकाकरण के लिए नजदीकी पोलियो बूथ पर लाएं और अगले दिनों में छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए अपने घरों का दौरा करने वाली स्वास्थ्य टीमों को सहयोग दें।
 
 स्वास्थ्य विभाग ने सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स किंडरगार्टन और क्रेच से भी अपील की है कि वे सभी पात्र बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के दौरे को सुगम बनाएं।डॉ. वीरेंद्र यादव ने यह भी बताया कि इस दौर के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग जैसे महिला एवं बाल स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकाय, जनसंपर्क, ईएसआई, श्रम, आयुष, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, रेलवे, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स  और रोटरी आदि भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

Haryana-News



TOP HEADLINES


*बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत
*जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा
*those Who Aren't Loyal To Prabhu Shri Ram, Will Never
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशि
*bjp May Attempt To Delete Votes Of Aap Supporters Dur
गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्
हरियाणा में 28जून से शुरू हो रहा पल्स पोलियो अभियान
हरियाणा ओलंपिक गेम्स को मिली सरकारी ग्रेडेशन की मान्यत
हरियाणा में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री रा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम क
पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही
*तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड की स्वायत्तता और धार्मिक ग
*अनधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैशर और ब्लैक फिल्म के खिलाफ प
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरपंचों के मानदेय म
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर ए
हरियाणा में नशे की रोकथाम के लिए स्थापित की जाएगी ज्वा
*मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण व
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने
*चंडीगढ़ मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या की वारदात को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50647355

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us