दो नकाबपोशों ने मेडिकल स्टोर पर गोलियों की बौछार कर कैशियर की हत्या कर दी

Jun13,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


          राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़ 13 जून। चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर सेक्टर-11 स्थित पीजीआई के नजदीक कुमार मेडिकल स्टोर पर एक्टिवा स्कूटर पर आए तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात से दहशत फैल गई। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर के कैशियर 55 वर्षीय जानकीदास की मौके पर ही मौत हो गईं। चेहरे पर नकाब बांधे दो युवकों में से एक ने कैशियर पर गोलीयों की बौछार छोड़ दी। कुछ सेकंड में कैशियर की हत्या कर दोनों युवक फरार हो गए। इस वारदात में किसी अन्य को गोली नहीं लगीं।
       घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई। एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो अज्ञात हमलावर कुमार मेडिकल स्टोर के अंदर पहुंचे और कुछ सेकंड ठहरकर कैशियर को निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियार से दनादन फायर किए। घटना के बाद इलाके में दहशत  फैल गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे। lवारदात के बाद हमलावर तुरंत मौके से निकल गए। पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों और तकनीकी सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
रंगदारी के एंगल से जांच कर रही पुलिसमामले की जांच कर रही पुलिस इस घटना को रंगदारी से जोड़कर भी देख रही है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टोर के संचालकों को पहले धमकी भरे फोन कॉल प्राप्त हुए थे। इसी कारण जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि फायरिंग का उद्देश्य डर पैदा करना था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। मेडिकल स्टोर मालिकों को पहले  रंगदारी से जुड़े संदेश और कॉल मिले थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी  गिरोह की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी पुराने रिकॉर्ड और शिकायतों की भी समीक्षा कर रहे हैं। इससे घटना की पृष्ठभूमि समझने में मदद मिल सकती है।
पुलिस नाके के पास हुई घटना
फायरिंग की घटना जिस स्थान पर हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका मौजूद था। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। इस तथ्य को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब हमलावरों के भागने के मार्ग और उनकी पहचान को लेकर जांच तेज कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र करनी शुरू कर दी है। जांच टीम एक्टिवा की पहचान और हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी जानकारी हो तो वह जांच में सहयोग करे।

Medical-Store-Cashier-Shot-Dead-



TOP HEADLINES


*those Who Shielded Perpetrators Of Beadbi For 15 Year
*जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा
*those Who Aren't Loyal To Prabhu Shri Ram, Will Never
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशि
*bjp May Attempt To Delete Votes Of Aap Supporters Dur
गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्
हरियाणा में 28जून से शुरू हो रहा पल्स पोलियो अभियान
हरियाणा ओलंपिक गेम्स को मिली सरकारी ग्रेडेशन की मान्यत
हरियाणा में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री रा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम क
पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही
*तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड की स्वायत्तता और धार्मिक ग
*अनधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैशर और ब्लैक फिल्म के खिलाफ प
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरपंचों के मानदेय म
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर ए
हरियाणा में नशे की रोकथाम के लिए स्थापित की जाएगी ज्वा
*मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण व
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने
*चंडीगढ़ मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या की वारदात को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50646322

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us