होशियारपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप • हमले में घायल व्यक्ति की मौत, 3 गिरफ्तार, माँ-भाई समेत 6 अन्य नामजद

Jun13,2026 | Tarsem Dewana | Hoshiarpur


• गांव मन्नण हत्या कांड: अस्पताल में घायल ने तोड़ा दम
 पुलिस ने हत्या की धारा 103 जोड़ी, 3 आरोपी काबू

होशियारपुर (तरसेम दीवाना ) - निकटवर्ती गांव मन्नण में जमीन की रंजिश को लेकर हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए हरपिंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में फुर्ती दिखाते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साजिश में शामिल आरोपी की मां और भाई सहित 6 अन्य लोगों को मामले में नामजद किया गया है।
डॉ. मनप्रीत शीहमर पी.पी.एस. पुलिस कप्तान जांच होशियारपुर ने बताया कि 11 जून को दोपहर करीब 12:00 से 1:00 बजे के बीच, हरपिंदर सिंह जब होशियारपुर से काम निपटा कर अपने घर लौट रहा था, तो घर से महज 100-150 फुट की दूरी पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए लिवासा अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक की पत्नी सर्वजीत कौर के बयानों के आधार पर थाना सदर होशियारपुर में भूपिंदर सिंह उर्फ मन्नू, गुरिंदर सिंह उर्फ भिंदा (दोनों निवासी मन्नण), राजेंद्र सिंह उर्फ काका (निवासी बस्सी हस्त खां/मन्नण) और 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 108 दर्ज किया गया था।
मौत के बाद लगी हत्या की धारा
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था, जिसकी रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया। इलाज के दौरान हरपिंदर सिंह की मौत हो जाने के बाद पुलिस द्वारा मुकदमे में वृद्धि अपराध करते हुए हत्या की धारा 103 BNS जोड़ दी गई है।
तीन गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले के तीन नामजद आरोपियों भूपिंदर सिंह उर्फ मन्नू, गुरिंदर सिंह उर्फ भिंदा और राजेंद्र सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा, पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त जांच के दौरान वारदात में शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान अर्श, जग्गा (दोनों निवासी नारू नंगल), सालू (निवासी बड़ी बस्सी) और जीता (निवासी सिंहपुर) के रूप में हुई है, जिन्हें केस में नामजद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हरपिंदर सिंह की हत्या की साजिश रचने और शह देने के आरोप में मुख्य आरोपी भूपिंदर सिंह की मां अवतार कौर और भाई मनेंद्र सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hoshiarpur-News-



TOP HEADLINES


गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के ल
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के ल
अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृ
*लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता: लूट-खोह करने वाले गैंग
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्य
केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश
हरियाणा में मुख्य सचिव ने की 21 जून को होने वाली नीट प
आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली आपूर्ति की बहाली तेज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्द
पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाज
मान सरकार की सेहत क्रांति, खन्ना सिविल अस्पताल ने रचा
*प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किय
मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहु
राजपुरा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्
ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਮੋਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਪਾਹੀ ਜੀਵਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂ
होशियारपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप • हमले में
संघर्ष कमेटी द्वारा मंत्री हरदीप मुंडिया को दिया गया य
*वर्ल्ड एल्डर एब्यूज़ अवेयरनेस डे पर पंजाब की भगवंत मा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50390875

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us