संघर्ष कमेटी नगर निगम लुधियाना द्वारा आज निगम कर्मचारियों की हकों की मांगों के संबंध में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के निवास पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जहां निगम कर्मचारियों द्वारा रोष मार्च निकाला गया, वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस अवसर पर मंत्री हरदीप मुंडिया और साहनेवाल नगर काउंसिल के उप-प्रधान सर्वण सोनी खुद चलकर संघर्ष कमेटी के नेताओं के पास उनकी बात सुनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर संघर्ष कमेटी द्वारा मंत्री हरदीप मुंडिया को कर्मचारियों की मांगों के संबंध में याद पत्र (ज्ञापन) भी दिया गया। इस अवसर पर याद पत्र के बारे में हरदीप मुंडिया को अवगत कराते हुए संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता नरेश धींगान ने बताया कि नगर निगम लुधियाना में काम करते माली, बेलदार, ड्राइवर, सीवरमैन, सफाई कर्मचारी और ओवरएज कर्मचारियों को पक्का करने के संबंध में प्रस्ताव हाउस द्वारा पिछले साल पास करके पंजाब सरकार को भेजा हुआ है, परंतु पंजाब सरकार पता नहीं क्यों उक्त कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही और हमारी मांग है सभी कच्चे कर्मचारियों को जहां पक्का किया जाए, वहीं निगम में ठेकेदारी प्रथा बंद करके सीधी भर्ती की जाए और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए और सभी कर्मचारियों के मेडिकल कैशलेस कार्ड जारी किए जाएं और लुधियाना के अंदर डोर टू डोर कूड़े की लिफ्टिंग के काम का ठेका तुरंत रद्द किया जाए और शहर में 95 वार्डों में जहां वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर लगाए जाएं, वहीं यदि डीसी रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवारिक सदस्यों को तरस के आधार पर नौकरी दी जाए और पक्के कर्मचारियों के लिए शनिवार की छुट्टी लागू की जाए। इस अवसर पर नरेश धींगान ने विशेष तौर पर मंत्री मुंडिया को बताया कि हमने पहले भी मांग पत्र निगम प्रशासन को दे चुके हैं और अब यह याद पत्र आज आपको देने के लिए आए हैं ताकि पंजाब सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का हल करे। इस अवसर पर हरदीप सिंह मुंडिया ने संघर्ष कमेटी के नेताओं को विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों का यह ज्ञापन खुद मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के पास लेकर जाएंगे और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संघर्ष कमेटी की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग कराकर हल कराएंगे। इस अवसर पर नरेश धींगान , दीपक हंस, संजीव गिल, नेता जी सौंधी, अजयपाल दिशावर, विक्की सहोता, रवि बाली, आनंद राख़शष, सोनू अटवाल, राजवीर चौटाला, विनोद अख्तर, सुशील रत्ती, पिंका चंडालिया, पप्पा बत्रा, सुभाष सोदे, अर्जुन भुंबक, पवन टंक, अशोक सिरसवाल, पप्पू राय, दीपक अरोड़ा, किशोर घई, बॉबी बेंस, राजेश टांक , लकी नाहर, पिन्नी हंस, पप्पू बेदी, राजेंद्र काका, राज गिल, नीशू भगानिया, संगीत पिंटू टंक, विकास सोदे, सनी हंस, सोमनाथ बाली, प्रदीप लांबा, रवि जैसवाल, सोनू शर्मा, डिप्टी पुहाल, अरुण धींगाण, बबलू धींगाण, कमल भट्टी, सुमित चौटाला आदि उपस्थित थे।