केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण विकास : गौतम

Jun13,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री  गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त की गई सराहनीय उपलब्धियां के लिए प्रदेशभर के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है, जिससे अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण को बल मिला है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर एक व्यक्ति तक सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके ताकि लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस वार्ता कर सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां बताईं।
 मंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष के कार्यकाल में लागू की गई अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं।सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों और राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसानों  को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर है।खेल राज्य मंत्री  गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कालखंड भारत के इतिहास में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताकर लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचा है। इस अवधि में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया गया, वहीं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, वन रैंक-वन पेंशन, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा नए न्याय-केंद्रित आपराधिक कानूनों जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने राष्ट्र की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है, जबकि चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 और गगनयान जैसे मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था रहा भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक आवास, उज्ज्वला योजना के माध्यम से लगभग 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के जरिए 60 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जन-औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाओं की उपलब्धता ने गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि युवा सशक्तिकरण के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने नए अवसर पैदा किए हैं। मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश लाभार्थी महिलाएं हैं। खेलो इंडिया, रोजगार मेले और कौशल विकास कार्यक्रमों ने युवाओं को नई दिशा दी है। महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना तथा सेना और रक्षा संस्थानों में बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, ई-नाम, फसल बीमा, श्री अन्न को वैश्विक पहचान तथा कृषि निर्यात में बढ़ोतरी ने कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीबी-मुक्त, तकनीकी रूप से सशक्त, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील, समान अवसरों वाला और विश्व का मार्गदर्शन करने वाला भारत बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल का यह दौर उस स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रहा है, जहां भारत ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, अध्यात्म और समृद्धि के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेशभर में एक समान विकास की गंगा बहाने का काम किया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, मेट्रो, बिजली, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, म्हारा गांव-जगमग गांव योजना, तीर्थ दर्शन यात्रा योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना तथा किसानों के लिए एमएसपी पर सभी 24 फसलों की खरीद जैसी पहलें प्रदेश के विकास की नई पहचान बनी हैं। आज हरियाणा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के ल
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के ल
अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृ
*लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता: लूट-खोह करने वाले गैंग
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्य
केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश
हरियाणा में मुख्य सचिव ने की 21 जून को होने वाली नीट प
आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली आपूर्ति की बहाली तेज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्द
पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाज
मान सरकार की सेहत क्रांति, खन्ना सिविल अस्पताल ने रचा
*प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किय
मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहु
राजपुरा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्
ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਮੋਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਪਾਹੀ ਜੀਵਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂ
होशियारपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप • हमले में
संघर्ष कमेटी द्वारा मंत्री हरदीप मुंडिया को दिया गया य
*वर्ल्ड एल्डर एब्यूज़ अवेयरनेस डे पर पंजाब की भगवंत मा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50390902

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us