मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

May30,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



• 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने ‘शिक्षा का महा उत्सव’ में भाग लिया: हरजोत सिंह बैंस

• भव्य समारोहों के दौरान शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और जेईई उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया

• सरकारी स्कूल अंतिम विकल्प से पहली पसंद बने: हरजोत बैंस

चंडीगढ़, 30 मई:


राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में पंजाब द्वारा शीर्ष स्थान हासिल करने की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज राज्य के 19,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन (पीटीएम) आयोजित किया।
 इस दौरान पूरे प्रदेश में सहभागी शिक्षा का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

‘शिक्षा का महा उत्सव’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह विशेष आयोजन नीति आयोग की स्कूल शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 में पंजाब को प्रथम स्थान मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस रिपोर्ट में पंजाब ने बुनियादी शिक्षा के प्रमुख मानकों पर केरल को पीछे छोड़ दिया, जिसे लंबे समय से देश में स्कूली शिक्षा का स्वर्ण मानक माना जाता रहा है।

स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस सामूहिक उपलब्धि के सम्मान में आज शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उनके अथक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के टॉपरों, इंग्लिश एज कार्यक्रम के उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों तथा जेईई क्वालिफायर छात्रों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस उपलब्धि को बनाए रखने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेगा पीटीएम और अभिभावक कार्यशालाओं में 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। यह व्यापक कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की सीखने की निरंतरता बनाए रखने, अवकाश गृहकार्य के प्रभावी प्रबंधन तथा सकारात्मक दिनचर्या विकसित करने पर केंद्रित था।

इस व्यापक कार्यक्रम के सफल और गुणवत्तापूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को लाइव यूट्यूब सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित सहयोगी स्टाफ और सक्रिय स्कूल प्रबंधन समितियों ने अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने, समन्वय स्थापित करने तथा गतिविधियों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स हरजोत सिंह बैंस ने इस उपलब्धि को ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए कहा, “यह नंबर-1 रैंक केवल सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि हर उस अभिभावक की है जिसने सरकारी स्कूलों पर विश्वास जताया, हर उस विद्यार्थी की है जिसने मेहनत की और हर उस शिक्षक की है जिसने पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर शिक्षा प्रदान की। हमने सरकारी स्कूलों को अंतिम विकल्प से पहली पसंद में बदल दिया है। दशकों तक यह माना जाता रहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है, लेकिन पंजाब ने इस धारणा को गलत साबित कर दिखाया है। यह रैंक हमारे कक्षाओं से उत्पन्न हुई शिक्षा क्रांति का प्रमाण है।”
------------

Punjab-Celebrates-Historic-No-1-Education-Ranking-With-Mega-Ptm-In-Over-19k-Govt-Schools



TOP HEADLINES


मालेरकोटला में पाकिस्तान से धमकी का जाल बेनकाब: घर की
बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बा
पटियाला के पार्क अस्पताल में Ed की रेड, आयुष्मान भारत
क्रिकेट का चैंपियन अब बनेगा कैंसर उन्मूलन का चैंपियन:
समराला और दोराहा में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई:
अलग अलग देशों की नामचीन कंपनियों को हरियाणा लाने की त
मंडियों में किसानों की समस्याओं पर परगट सिंह ने जताई च
जिला नूंह के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ नए उप-स्वास्थ्य
हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए संग
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन
हरियाणा में जनगणना का पहला चरण पूरा, अब दूसरे की तैयार
ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैड
*पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नज़र*
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण:
हरियाणा में ड्रग तस्करी थमी नहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी
डॉक्टरों को दो महीने में 250 सर्जरी का कथित टारगेट दे
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की,
*विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 के
जींद में धान की खरीद धीमी होने से किसानों ने किया पटिय
*पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया*

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52373937

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us