तीनों आरोपी अब तक डेढ़ दर्जन के करीब वारदातों को अंजाम दे चुके, दो आरोपियों पर पहले भी मामले, पूछताछ के लिए रिमांड पर - एसीपी इंद्रजीत सिंह
*लुधियाना 12 जून (पारस दानिया) :
लुधियाना पुलिस ने लूट और मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी के दौरान *3 आरोपियों को 13 मोबाइल फोन और 5 मोटरसाइकिलों समेत* गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अब तक करीब दो दर्जन वारदातें कर चुके हैं।
*नाकाबंदी के दौरान दबोचा गया गैंग*
CP लुधियाना स्वपन शर्मा, IPS के निर्देशों पर शहर को क्राइम फ्री बनाने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के तहत SHO फोकल पॉइंट इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह की अगुवाई में ASI कपिल कुमार शर्मा, इंचार्ज चौकी ईश्वर कॉलोनी की टीम ऊंची मांगली इलाके में नाकाबंदी पर तैनात थी। दौरान नाकाबंदी कच्चा रास्ता, सुआ रोड, ऊंची मांगली की तरफ से 3 युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर वे घबरा गए और मोटरसाइकिल पीछे मोड़ने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें काबू कर नाम-पता पूछा। आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र भान सिंह, दीपक सिंह उर्फ दीपू पुत्र गुरचरण सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ पप्पू*, पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई। तीनों आरोपी वासी गांव जंडियाली, थाना फोकल पॉइंट के एरिया में रहते हैं। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।
*बरामदगी का ब्यौरा*
चौंकी इंचार्ज कपिल कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ और तलाशी में *13 मोबाइल फोन अलग-अलग ब्रांड के बिना सिम* और *5 मोटरसाइकिलें* बरामद हुईं। इनमें 1 हीरो होंडा स्प्लेंडर नंबर
http://PB.10.EW.5628, 1 हीरो होंडा स्प्लेंडर नंबर HR.54.A.8045 और 3 बिना नंबर की बाइक शामिल हैं। आरोपी मोबाइल और बाइक के कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोबाइल छीनकर टूल किट में छिपा देते थे।
*पहले भी दर्ज हैं मामले*
ACP इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से मनजिंदर सिंह उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ दीपू पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। विक्की के खिलाफ आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत, जबकि दीपू के खिलाफ चोरी, लूट और NDPS एक्ट के तहत थाना फोकल पॉइंट व जमालपुर में केस दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 128, धारा 303(2), 304(2), 3(5), 317(2) BNS थाना फोकल पॉइंट में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उनसे अन्य वारदातों और साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि उनसे और बड़े खुलासे होंगे।