हरियाणा में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री राजेश नागर

Jun26,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

चंडीगढ़, 26 जून।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों  के राज्य मंत्री  राजेश नागर की अध्यक्षता में भिवानी के पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री नागर ने 13 परिवादों की सुनवाई की। जिनमें से 10 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, डीसी श्री साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार मौजूद रहे।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री  राजेश नागर ने स्थानीय कीर्ति नगर निवासी संदीप कौशिक और फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के परिवाद की सुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामलों की जांच जारी है। डीसी कॉलोनी निवासी रवि शर्मा की पेयजल संबंधित शिकायत पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश दिए। परिवादों की सुनवाई दौरान गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने मामले में मंत्री श्री राजेश नागर ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार से गांव सरल निवासी कमला देवी के मामले में मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को प्लाट से बिजली पोल हटाने के निर्देश दिए। गांव पातवान निवासी सुखविंदर के परिवाद की सुनवाई पर मंत्री को पुलिस विभाग ने बताया कि मामले का निपटारा हो गया है। गांव मुंढाल खुर्द निवासी ऋषिकेश के मामले की सुनवाई पर डाकघर से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, इस पर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य सोनू सरपंच कलिंगा, राजकुमार और कमल फोजी की कमेटी बनाते हुए इस मामले की जांच करने को कहा।
इसी प्रकार से गांव बापोड़ा निवासी संतरा देवी के जमीन संबंधित इंतकाल के मामले में देरी किए जाने पर मंत्री ने जिलाधिकारियों को जांच के आदेश दिए। गांव चहड़ खुर्द निवासी विक्रम के मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री ने गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने जांच करने व दोषी पीएचसी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  ढाणी हरसुख निवासी कृष्ण चंद व विद्या देवी के खेत में खाल पक्का किए जाने के मामले में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एक महीने के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय विद्यानगर निवासी मीरा व जीताबाई द्वारा उनकी बस्ती में एक मंदिर द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने व बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की समस्या पर मंत्री श्री नागर ने गैर सरकारी सदस्य कमल फौजी व विकास काटपालिया को मौके पर जाकर मामले का पता करने और प्रशासन को अवगत करवाने के निर्देश दिए।
गांव रतेरा निवासी अशोक कुमार के नहरी पानी मुहैया करवाने के मामले को मंत्री ने बैठक में मौजूद बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को सौपा और जल्द समाधान करने केा कहा। सेक्टर-13 दा भिवानी रेजिडेंन्टस वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान रामकिशन शर्मा द्वारा मामले की सुनवाई पर मंत्री को नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टरों में मकानों के सामने स्टील की नंबर प्लेट लगाने का टेंडर खुल गया है और अगले सप्ताह वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। 
- प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विस्तार और पारदर्शिता को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के अनुरूप नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राशन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सुधर रहे हैं। एलपीजी सप्लाई की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी होंगी उनका अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

There-Is-No-Problem-Of-Domestic-Gas-In-Haryana-Minister-Rajesh-Nagar



TOP HEADLINES


*बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत
*जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा
*those Who Aren't Loyal To Prabhu Shri Ram, Will Never
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशि
*bjp May Attempt To Delete Votes Of Aap Supporters Dur
गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्
हरियाणा में 28जून से शुरू हो रहा पल्स पोलियो अभियान
हरियाणा ओलंपिक गेम्स को मिली सरकारी ग्रेडेशन की मान्यत
हरियाणा में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री रा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम क
पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही
*तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड की स्वायत्तता और धार्मिक ग
*अनधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैशर और ब्लैक फिल्म के खिलाफ प
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरपंचों के मानदेय म
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर ए
हरियाणा में नशे की रोकथाम के लिए स्थापित की जाएगी ज्वा
*मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण व
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने
*चंडीगढ़ मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या की वारदात को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50646407

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us