अमृतसर में पुलिस मुलाजिम की हत्या का आतंकवादियों द्वारा वीडियो जारी करना चिंताजनक
May28,2026
| Rajender Singh Jadon | Chandigarh
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि अमृतसर में एक एएसआई की हत्या से संबंधित बताए जा रहे वीडियो फुटेज को आतंकवादियों द्वारा जारी करना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा है कि यह पंजाब के लिए खतरे की घंटी है और अफसोस जताया कि जिम्मेदार लोग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर और डरावना मामला है कि आतंकवादियों ने पहले ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस मुलाजिम की हत्या की, फिर उसका वीडियो बनाया और आखिरकार उसे सार्वजनिक रूप से जारी भी कर दिया।
उन्होंने अफसोस जताया कि पंजाब पुलिस पहले इस घटना को आतंकवाद से जुड़ा मानने से इनकार कर रही थी। अगर यह वीडियो फुटेज सामने नहीं आती, तो पुलिस कभी भी इसे आतंकवादी घटना के रूप में स्वीकार नहीं करती।
वड़िंग ने गुरदासपुर क्षेत्र में पहले हुए दो पुलिस कर्मियों की हत्याओं का हवाला देते हुए, कहा कि इससे साफ है कि आतंकवादियों ने अब अपनी मर्जी से हमारे पुलिस मुलाजिमों को निशाना बनाने की क्षमता हासिल कर ली है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि यह पंजाब की अमन-शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा कि पंजाब आतंकवाद के एक और काले दौर को बर्दाश्त नहीं कर सकता और राज्य व केंद्र सरकारों से अपील की कि देर होने से पहले ही इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए।
Amarinder-Singh-Raja-Warring-President-Punjab-Congress-