ओढ़ा में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश, पुलिस ने लोगों से मांगा नशे के खिलाफ सहयोग

May28,2026 | Pawan Sharma | Sirsa



एसएमओ हरसिमरन सिंह ने ग्रामीणों को नशा छोड़ने की दिलवाई शपथ 

कालांवाली,ओढ़ां (पवनशर्मा) 

पुलिस अधीक्षक डबवाली के मार्गदर्शन में आज गांव ओढ़ा में स्थित धर्मशाला में नशा मुक्ति को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी ललित यादव व डबवाली के एसएमओ हरसिमरन सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच संदीप सिंह व गांव के गणमान्य लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों को लेकर खुलकर संवाद किया।कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जनता अधिकार मोर्चा के प्रदेश प्रभारी करनैल सिंह ओढ़ा ने  मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए उन्हें बताया कि इस मोहल्ले के अनेक नौजवान नशे का शिकार होकर अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन प्रशासन को नही बताते इसलिए इस कोढ़ को ज़ड से समाप्त किया जाए।
इस अवसर पर डीएसपी ललित यादव ने कहा कि अभियान कोई भी हो आमजन के सहयोग के बिना पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि नशा समाज में नाश का कारण बन रहा है। अगर इसके खिलाफ हम सभी एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में इसके परिणाम भयंकर होंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा कभी भी और किसी भी रूप में किसी के भी घर में घुस सकता है। अगर आपके इर्द गिर्द कोई भी नशे के धंधे में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी और सूचना देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोडने का इच्छुक है तो पुलिस उसका पूरा सहयोग करेगी। इस कार्य में उसका कोई भी पैसा खर्च नहीं होगा।
डबवाली के एसएमओ हरसिमरन सिंह ने गांववासियों को नशे के खिलाफ सजग रहने की शपथ उठवाते हुए कहा कि जो व्यक्ति नशा करने का आदि है वह यह न सोचे की नशा छोड़ने में उसे किसी प्रकार की कोई शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग उसका पूरा सहयोग करेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व स्थानीय गुरुद्वारा के हेडग्रंथी अमृतपाल सिंह ने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए गांव में एक कमेटी का गठन करके नशे को ज़ड से उखाड़ कर गांव को नशा मुक्त गांव घोषित करने की अपील की।
 इस मौके पर सरपंच संदीप सिंह व ग्राम पंचायत के सदस्यों ने गांव में जल्दी ही एक कमेटी का गठन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंच संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह चहल जिला परिषद सदस्य, सुखपाल सिंह नंबरदार, जनता अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह बब्बू, पूर्व सरपंच भूप मल्हान, रुपिंदर कुंडर, जोत राम शर्मा, रणजीत कुंडर, रामप्रताप गोदारा, भूषण गोयल, महावीर गोदारा, समाजसेवी, सतीश कांसल, आत्मा सिंह, भोला सिंह, अमृत बराड़ आदि मौजूद रहे।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र
निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्व
इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पा
प्रत्येक नागरिक को पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्र
भाजपा पंजाब में नेतृत्व को आउटसोर्स कर रही है: वड़िंग
अमृतसर में पुलिस मुलाजिम की हत्या का आतंकवादियों द्वार
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने खन्ना, दोराहा और समराला
विधायक बग्गा ने किया रघुवीर पार्क में आरएमसी तकनीन से
देश के सैनिकों के लिए खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवा
चारा-तूड़ी संकट पर फूटा गौ भक्तों का गुस्सा, पंजाब सरक
वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्र सेवा और अदम्य स
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एचएसपीसीबी सख्त,
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा क
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों
ज़ीरकपुर में टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए पं
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच रा
हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता और पंजाब में सरदार केवल स
*नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जार
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
ओढ़ा में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश, पुलिस ने लोगों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50201579

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us