एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने खन्ना, दोराहा और समराला के मतगणना केंद्रों का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

May28,2026 | Ravinder Singh Dhillon | Khanna

एसडीएम स्वाति टिवाणा के साथ खन्ना के एएस मॉडर्न स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे, 200 मीटर क्षेत्र रहेगा नो व्हीकल जोन

खन्ना :- रविंदर  ढिल्लों

 नगर कौंसिल चुनावों की मतगणना को लेकर खन्ना पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पुलिस जिला खन्ना के अंतर्गत बनाए गए खन्ना, समराला और दोराहा के मतगणना केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान खन्ना की एसडीएम स्वाति टिवाणा भी उनके साथ मौजूद रहीं।गौरतलब है कि खन्ना, पायल, दोराहा और समराला नगर कौंसिल के लिए 26 मई को मतदान हुआ था, जबकि वोटों की गिनती 29 मई को खन्ना, दोराहा और समराला में करवाई जा रही है। खन्ना का मतगणना केंद्र एएस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया है, जहां एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया और एसडीएम स्वाति टिवाणा ने व्यवस्थाओं की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से पूरे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए करीब 410 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 2 एसपी और 9 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।उन्होंने कहा कि झगड़ालू और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और कोई भी व्यक्ति यदि गलत जानकारी, अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि मतगणना केंद्रों के बाहर 200 मीटर तक के क्षेत्र को “नो व्हीकल जोन” घोषित किया गया है। केवल पहचान पत्र के आधार पर ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों और अधिकृत काउंटिंग एजेंटों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने उम्मीदवारों और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत निश्चित होती है, इसलिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी से बचें। यदि किसी ने हथियारों का प्रदर्शन किया या माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर एसडीएम स्वाति टिवाणा ने बताया कि खन्ना में वोटों की गिनती के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 14 टेबलों पर मतगणना होगी, जबकि 2 टेबल रिजर्व रखी गई हैं। यदि कोई उम्मीदवार दोबारा गिनती या किसी अन्य प्रकार का एतराज दर्ज करवाता है तो रिजर्व टेबलों पर उसका निपटारा किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को भी मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मीडिया के लिए विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रत्येक राउंड की अधिकृत जानकारी मीडिया के साथ साझा करेगा। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे केवल चुनाव आयोग, लुधियाना प्रशासन या अधिकृत मीडिया संस्थानों द्वारा जारी जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।

Ssp-Khanna-Dr-Darpan-Ahluwalia-Ips



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र
निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्व
इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पा
प्रत्येक नागरिक को पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्र
भाजपा पंजाब में नेतृत्व को आउटसोर्स कर रही है: वड़िंग
अमृतसर में पुलिस मुलाजिम की हत्या का आतंकवादियों द्वार
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने खन्ना, दोराहा और समराला
विधायक बग्गा ने किया रघुवीर पार्क में आरएमसी तकनीन से
देश के सैनिकों के लिए खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवा
चारा-तूड़ी संकट पर फूटा गौ भक्तों का गुस्सा, पंजाब सरक
वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्र सेवा और अदम्य स
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एचएसपीसीबी सख्त,
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा क
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों
ज़ीरकपुर में टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए पं
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच रा
हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता और पंजाब में सरदार केवल स
*नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जार
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
ओढ़ा में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश, पुलिस ने लोगों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50201614

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us