निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत : नायब सैनी

May28,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत : नायब  सैनी
  नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण
           राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़ , 28 मई । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात जनसंपर्क किया, जिसका नतीजा बड़े अंतर से भाजपा समर्थित महापौर और पार्षदों की जीत के रूप में सामने आया।
 
मुख्यमंत्री गुरुवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं पार्षदों के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि नव-निर्वाचित महापौर  राजीव जैन एवं सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां हर कार्यकर्ता को समय-समय पर अवसर मिलता है। यही लोकतांत्रिक परंपरा भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पार्टी महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाना भाजपा की प्राथमिकता है।
  नायब सिंह सैनी ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की नई टीम मिलकर सोनीपत के विकास को तीन गुना गति प्रदान करेगी। शहर में बेहतर सड़कें, स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज, बिजली और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम किया जाएगा।
उन्होंने महापौर राजीव जैन एवं उनकी टीम से आह्वान किया कि जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें। जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल आयुक्त श्री राजीव रतन ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पंचायत एवं विकास मंत्री  कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राई से विधायक श्रीमती  कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक   निखिल मदान, खरखोदा से विधायक  पवन कुमार खरखौदा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र
निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्व
इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पा
प्रत्येक नागरिक को पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्र
भाजपा पंजाब में नेतृत्व को आउटसोर्स कर रही है: वड़िंग
अमृतसर में पुलिस मुलाजिम की हत्या का आतंकवादियों द्वार
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने खन्ना, दोराहा और समराला
विधायक बग्गा ने किया रघुवीर पार्क में आरएमसी तकनीन से
देश के सैनिकों के लिए खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवा
चारा-तूड़ी संकट पर फूटा गौ भक्तों का गुस्सा, पंजाब सरक
वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्र सेवा और अदम्य स
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एचएसपीसीबी सख्त,
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा क
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों
ज़ीरकपुर में टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए पं
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच रा
हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता और पंजाब में सरदार केवल स
*नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जार
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
ओढ़ा में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश, पुलिस ने लोगों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50201609

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us