चारा-तूड़ी संकट पर फूटा गौ भक्तों का गुस्सा, पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी:- स्वामी कृष्णानंद महाराज

May28,2026 | Vishal | Ludhiana




गौशालाओं में भूखे गौवंश की हालत चिंताजनक, जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे गौ सेवक:- बाबा सुध सिंह


लुधियाना। पंजाब में लगातार बढ़ते चारा और तूड़ी संकट को लेकर गौ सेवक संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय गौ सेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद महाराज ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गौशालाओं और डेयरी संचालकों की समस्याओं को लगातार सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब गौशालाओं को तूड़ी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्वामी कृष्णानंद महाराज के अनुसार, सरकार द्वारा राइस मिल मालिकों को दी गई खुली छूट के कारण बड़ी मात्रा में तूड़ी गोदामों में स्टोर की जा रही है, जिससे गौशालाओं और डेयरी संचालकों तक पर्याप्त चारा नहीं पहुंच पा रहा।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की गौशालाओं और डेयरी संचालकों को करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक के आर्थिक संकट और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार गौशालाओं के लिए अलग से तूड़ी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करे और जमाखोरी पर तुरंत रोक लगाए।इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ हो रही अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अहम हिस्सा है, लेकिन आज गौशालाएं अपने पशुओं के लिए चारे तक को तरस रही हैं।
बाबा सुध सिंह माछीवाड़ा वालों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द इस संकट का समाधान नहीं किया तो गौ सेवक संगठन पंजाबभर में बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गौ सेवक और आम लोग आगे आकर गौवंश और बेजुबान पशुओं की सहायता करें तथा मानवता के नाते अपना कर्तव्य निभाएं।इस मौके पर राजेश कुमार, सुनील शारदा, हरकेश गुप्ता, ब्रजेन्द्र मोदगिल, शमशेर बख्शी, ओ.पी. बावा, आर.डी. शर्मा, बलविंदर अग्रवाल, परमजीत नरूला, प्रिंस वालिया, प्रलाद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Gau-Sewak-Meeting-Ludhiana-



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र
निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्व
इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पा
प्रत्येक नागरिक को पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्र
भाजपा पंजाब में नेतृत्व को आउटसोर्स कर रही है: वड़िंग
अमृतसर में पुलिस मुलाजिम की हत्या का आतंकवादियों द्वार
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने खन्ना, दोराहा और समराला
विधायक बग्गा ने किया रघुवीर पार्क में आरएमसी तकनीन से
देश के सैनिकों के लिए खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवा
चारा-तूड़ी संकट पर फूटा गौ भक्तों का गुस्सा, पंजाब सरक
वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्र सेवा और अदम्य स
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एचएसपीसीबी सख्त,
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा क
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों
ज़ीरकपुर में टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए पं
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच रा
हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता और पंजाब में सरदार केवल स
*नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जार
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
ओढ़ा में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश, पुलिस ने लोगों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50201607

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us