लुधियाना : दोस्त की शादी में गवाही देने वाले शख्स पर तेजधार हथियारों से हमला कर अपहरण, डाबा पुलिस ने 3 घंटे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

Apr22,2025 | Paras Dania | Ludhiana

पुलिस ने लड़की की मां व रिश्तेदारों सहित सात आरोपी पकड़े, पिता नामजद - इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ** लुधियाना 22 अप्रैल (पारस दानिया)। महानगर में आज दर्जन के करीब हथियारबंदों की तरफ से एक शख्स के साथ मारपीट कर उसको अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया था।जिस मामले की सूचना के बाद थाना डाबा पुलिस हरकत में आई और तीन घंटे में इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने पीड़ित को ट्रेस कर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कारण यह था कि पीड़ित ने केवल अपने दोस्त की शादी के लिए गवाही दी थी जो उसे महंगी पड़ गई और लड़की के माता-पिता व रिश्तेदारों समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने रंजिशन व्यक्ति पर पहले हमला कर मारपीट की और बाद में उसे अगवा कर ले गए। लड़की की मां पुष्पा जो गिरफ्तार है। लड़की का पिता सुरेश राजपूत जिसकी गिरफ्तारी बाकी है। इसके अलावा रिश्तेदार और जानकारों में दो सगे भाई जो गुरु अमरदास कॉलोनी के रहने वाले नरेश कुमार और संदीप कुमार, इसके अलावा पटियाला के पातड़ां के रहने वाले अमरनाथ और वरुण, डाबा में गुरमीत नगर के रहने दो सगे भाई जतिंदर कुमार और प्रमोद कुमार के रूप में है। आरोपियों से एक लुधियाना नंबर ओरा कार बरामद की गई है। एसीपी सतविंदर सिंह विर्क और इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस को आज मोहल्ला सुरजीत नगर के रहने वाले रमेश कुमार की तरफ से एक शिकायत मिली थी। जिसने बयान दर्ज कराया कि उसका भाई 35 वर्षीय रामदयाल जो सिटी गार्डन कॉलोनी 33 फुटा रोड़ पर गोलगप्पे,टिक्की की रेहड़ी लगाता है। 21 अप्रैल को शाम 8:30 से 9 बजे के करीब उसे किसी राहगीर से जानकारी मिली कि दर्जन के करीब अज्ञात युवक जो तेजधार हथियारों से लैस हैं। उसके भाई रामदयाल के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद में मौके पर पहुंचा तो उसकी आखों के सामने आरोपी रामदयाल को धक्के के साथ गाड़ी में बिठा कर ले गए।‌ इसके बाद शिकायत कर्ता ने पुलिस को अपहरण करने वाले कछेक आरोपियों का नाम बताया। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए रामदयाल को ट्रेस करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई। तीन घंटे में ट्रेस कर पीड़ित को पाखर कालोनी से उसके दोस्त के ताऊ के घर से बरामद किया गया। जांच में खुलासे एस‌एच‌ओ डाबा गुरदयाल सिंह ने बताया पीड़ित रामदयाल ने अपने दोस्त राजन की शादी में गवाह बना था। राजन की शादी सुरेश राजपूत की लड़की दीया से हुई थी। रामदयाल ने मैरिज के लिए गवाही दी थी। आरोपितों ने राजन के ताऊ राकेश कुमार के साथ भी मारपीट की थी और उसी के घर पर रामदयाल को बंधक बना लें ग‌ए थे।आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

Ludhiana-Police-Arrested-Accused-



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत मान से विधायक बग्गा संग पार्षद नीरज
*भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस ; पारदर्शी शासन की पहचान
लाडोवाल टोल प्लाजा चार घंटे रहा फ्री -बंदी सिंहों की र
*लुधियाना में जमालपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी; 174 गुमशु
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के पह
कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने
पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में हुई मनरेगा
पंजाब पुलिस ने वल्टोहा सरपंच हत्याकांड की गुत्थी सुलझा
*मान सरकार की गैंगस्टरवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति
जनहित में अहम फैसला: भगवंत मान सरकार पंजाब की सार्वजनि
*गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस, कानून
*हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 21 अस्
सिविल सिटी गारमेंट्स की दुकान के शटर में फायरिंग करने
शैक्षणिक दस्तावेज़ों की डिजिटल वेरिफिकेशन के लिए ई-सनद
*हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंप
एस सुधीर स्वीट्स पर फायरिंग, इलाके में दहशत
लुधियाना में बदमाशों का एनकाउंटर, पुलिस ने एनकाउंटर के
दीपक बाली ने परगट सिंह की डिबेट चुनौती स्वीकारी, कहा क
एडवोकेट धामी ने न्यूज़ीलैंड में नगर कीर्तन का कुछ लोगो
हज़ारों लोगों की पंजाब में मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैलियो

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 48828694

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us