पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May20,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi/ludhiana

 
- राज्य के लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे- केजरीवाल
 
- हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं, जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे- केजरीवाल
 
- आज पंजाब में चर्चा है कि चार साल में भगवंत मान सरकार ने जितना काम कर दिया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल
 
- विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा जनहित का कोई मुद्द ही नहीं बचा है- केजरीवाल
 
नई दिल्ली/पंजाब, 20 मई 2026 : पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी को रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी है। हमें जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है और आम आदमी पार्टी 2027 में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं और जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे। अब विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा कोई मुद्द ही नहीं बचा है।
 
मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर आया हूं। अगले दो दिन में भगवंत मान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें होंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। हम विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा करेंगे, क्योंकि चार साल सरकार चलाने के बाद आज पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत पॉजिटिविटी है। आमतौर पर चार साल सरकार चलाने के बाद सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी होती है, लेकिन आज भगवंत सिंह मान सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो इनकंबेंसी है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं। लोग बात कर रहे हैं कि बिजली फ्री कर दी गई है। नहरी खाल बनाकर खेतों तक पानी पहुंचा दिया गया है। पहले किसानों को रात में बिजली मिलती थी, अब दिन में बिजली आने लग गई है। 10-10 लाख रुपए का सेहत बीमा हो गया है। बहुत बड़े स्तर पर शानदार सड़कें बन रही हैं, हर गांव में प्लेग्राउंड बन रहे हैं और अब अगले कुछ दिनों में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए आने वाले हैं। इतना सारा काम कभी किसी सरकार ने नहीं किया है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत खुश हैं और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष के लोग केवल गाली-गलौज करते हैं। वे भगवंत मान को केवल गालियां देते हैं। गालियों के अलावा उनके पास कुछ नहीं है। इसलिए मैं समझता हूं कि आने वाले चुनाव में हम बहुत अच्छा करेंगे।

There-Is-Tremendous-Pro-incumbency-In-Punjab-In-Favour-Of-Aap-Govt-Aap-Will-Break-Its-Previous-Record-In-2027-Arvind-Kejriwal



TOP HEADLINES


केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थिय
पंजाबी सिंगर यश‌ईंदर कौर की हत्या मामले में लुधियाना प
रवनीत बिट्टू माफी मांगें, नहीं तो लोग सबक सिखाएंगे : ड
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदा
विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों
--गिल कलां, बठिंडा सामुदायिक प्रबंधन आधारित जल आपूर्ति
थानों में अब नहीं लगेंगे पुराने वाहनों के ढेर, एसएसपी
*हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम
नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में काब
पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में
*दूध सैंपलिंग अभियान के बाद पंजाब में दो दिवसीय व्यापक
*दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का अमृतसर में भंडाफोड़; 10 क
छत्तबीड़ चिड़ियाघर ने जानवरों को गर्मियों के दौरान तेज
ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा “बीट द
*विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार मामले में पी.एस.पी.सी.ए
*पंजाब के हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक की मेडिकल ब
बेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और
भाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50137215

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us