प्रदेश में विकास कार्यों के बूते लगातार चौथी बार बनेगी सरकार:नायब सैनी

Jul4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़ 4 जुलाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश  विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते पर भाजपा वर्ष 2029 में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। इस सरकार ने लोगों के साथ जो वायदे किए उन वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया है। इस कार्यकाल में 217 संकल्पों में से महज 18 महीने के कार्यकाल में 66 संकल्पों को पूरा कर दिया है और इसी साल 151 संकल्पों को भी पूरा कर दिया जाएगा।  कांग्रेस पार्टी का काम केवल नागरिकों को गुमराह करना, समाज में झूठ बोलना और भ्रम फैलाना है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गांव भालड़, धनौरा जाटान, भैणी में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  ने गांव धनौरा जाटान में सरपंच सुभाष चंद्र द्वारा रखी गई 9 मांगों को विभागों की रिपोर्ट के बाद पूरा करने की घोषणा की, इसके साथ ही गांव में पीने के पानी की पाइप लाईन के लिए 21 लाख रुपए और विकास कार्यों के लिए भी 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने गांव भालड में पीने के पानी की पाइप लाइन के लिए 14 लाख रुपए, सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए सरपंच बलकार  द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की।
  मुख्यमंत्री ने गांव भैणी में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी कार्यक्रमों में पगडी पहनाकर और ढोल नगाडों के साथ भव्य व जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक निर्देश भी दिए है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के लोग अफवाह फैला रहे है। ऐसे लोगों के बहकावे में ना आकर धरातल पर चल रहे विकास कार्यों को देखे और कार्यकर्ता समाज में विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करे। मौजूदा समय में लाडवा में नए लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और धनौरा जाटान के स्टेडियम का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसा कोई गांव या शहर नहीं है जहां मूलभूत सुविधाओं को मुहैया नहीं करवाया जा रहा हो। प्रदेश सरकार तेज गति से विकास कार्यों को करवा रही है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों वाली सभी सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 16 अस्पताल तैयार किए जा चुके है, आने वाले समय में अन्य अस्पतालों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना लागू की हुई है, प्रदेश में आयुष्मान और चिरायु योजना के 1.5 करोड़ लाभार्थी है। इनमें से 27 लाख परिवारों ने अपने कार्ड पर इन योजनाओं का लाभ लिया है। सरकार द्वारा 4500 करोड़ रुपए इलाज के रूप में मुहैया करवाए गए है।
प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है। इसके लिए प्रदेश में आए दिन सरकारी भर्तियां की जा रही है, मौजूदा समय में पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड सहित कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही ग्रुप डी के लिए आवेदन लिए जा रहे है और एडीए सहित अन्य पदों की भर्तियों के लिए परीक्षाएं चल रही है।  इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Haryana-News



TOP HEADLINES


होशियारपुर नगर निगम चुनाव : आप ने गाड़ा जीत का झण्डा,
*लुधियाना: कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत, बैंस व कड़व
सामाजिक सरोकार : जागृति लहर ने जरूरतमंद दंपति को सौंपी
बॉक्सर गुरप्रीत सिंह ने जकार्ता इंटरनेशनल चैंपियनशिप म
गैंगस्टरों ते वार का 166वां दिन: पंजाब पुलिस ने 704 स्
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते
*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास क
शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्ल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना नरेंद्र मोदी ने पूरा किय
सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृ
हरियाणा में जनसंख्या गणना का प्री टेस्ट 18 जुलाई तक चल
डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण को बड़ी सफलता – अटवाल क
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को
बनूर बैरियर पर स्कॉर्पियो सवार युवक की ताबड़तोड़ फायरि
पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 होगा
सीए विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका -
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास को मिली गति

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50826001

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us