प्रधानमंत्री मोदी की उड़ान के साथ उड़ना चाहते है मुख्यमंत्री नायब सैनी

Jun13,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


         राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,12जून।नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को ही बधाईयों का लंबा सिलसिला पूरा किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बधाई देने के साथ साथ यह शुभकामना भी दी कि वे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर चौथी बार प्रधानमंत्री बने।नायब सैनी ने मोदी सरकार के बारह साल के शासनकाल को देशवासियों के लिए स्वर्णिम काल करार दिया।
      पंचकुला स्थित हरियाणा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित मीडिया संवाद में नायब सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक शाख बढ़ी है।मुख्यमंत्री ने विस्तार से मोदी सरकार द्वारा देश के विकास रथ को गति देने के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए।इस कहानी से ऊपर नायब सैनी की महत्वाकांक्षा सामने आई है।असल में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा प्रेम को वर्णित करते हुए नहीं थकते।मुख्यमंत्री कहते है कि हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्षेत्र रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री इस प्रदेश से विशेष लगाव रखते है।इसीलिए नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद हरियाणा के 17दौरे किए है।
      प्रधानमंत्री के इस हरियाणा प्रेम और उनकी देश को वर्ष 2047तक विकसित श्रेणी में ले जाने की स्वप्निल उड़ान के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उड़ना चाहते है।नायब सैनी ने अपनी मंजिल बता दी है।नायब सैनी कहते है कि वर्ष 2047तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के देश को विकसित बनाने के सपने को पूरा करने में बड़ा योगदान देंगे।नायब सैनी सरकार ने इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जरिए जारी करवा दिया है।नायब सैनी इस अवधारणा पर काम कर रहे है कि वक्त तेजी से बीत जाता है।इसलिए वे तेजी से मंजिल की ओर भाग रहे है।
       हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 की ओर तेजी से बढ़ने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा उद्यम नीति 2026जारी कर दी है।इससे पहले देश विदेश के उद्यमियों के साथ लंबी चर्चा कर उनकी जरूरतों को इस नीति में समाधान दिया है।मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही नौ सेक्टोरल उद्यम नीति भी जारी की है।प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए इतनी व्यापक कार्यनीति पहली बार तैयार की गई है।उद्योग नीति को ए आई से भी जोड़ते हुए गुरुग्राम और पंचकूला को ए आई हब बनाने की महत्वाकांक्षी योजना भी बनाई गई हैं।जहां देश में करीब दो लाख 12हजार स्टार्ट अप बताए जा रहे है वहीं हरियाणा को स्टार्ट अप मामले में देश में सातवें नंबर पर बताया जा रहा है।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्टार्ट अप को बढ़ाने के लिए फंड ऑफ फंड्स की स्थापना पर भी काम शुरू किया है।हरियाणा में स्टार्ट अप की संख्या 11000है। इनमें 19यूनिकॉर्न है।यूनिकॉर्न का मतलब ऐसी कंपनियां जिनका मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक है।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


हरियाणा ओलंपिक गेम्स को मिली सरकारी ग्रेडेशन की मान्यत
हरियाणा में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री रा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम क
पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही
*तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड की स्वायत्तता और धार्मिक ग
*अनधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैशर और ब्लैक फिल्म के खिलाफ प
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरपंचों के मानदेय म
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर ए
हरियाणा में नशे की रोकथाम के लिए स्थापित की जाएगी ज्वा
*मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण व
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने
*चंडीगढ़ मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या की वारदात को
*पंजाब में ट्रैफिक नियम सख्त, अब नहीं होगा मौके पर समझ
26 हजार से अधिक किसानों ने 3.41 लाख एकड़ में धान की सी
*एक माँ का दिल और रूह कागज़ों पर जीवित हो उठे: पंजाब र
पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 63,749 बैंक खात
पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजब
राघव चड्ढा को मिल सकता है केंद्र में मंत्री पद
सरकारी दफ्तरों के समय में फिर बदलाव -पंजाब में एक जुला

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50645287

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us