लुधियाना में पति-सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर 34 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, तीनों गिरफ्तार
Sep5,2026
| Paras Dania | Ludhiana
पति द्वारा कोर्ट में खर्चा देने से मना करने पर थी परेशान, 2014 में हुई थी शादी, पति के साथ चल रहा था केस, सुसाइड नोट बरामद
लुधियाना 5 सितंबर (पारस दानिया): थाना डिवीजन नंबर 7 के इलाके में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मृतिका के भाई की जानकारी
शिकायतकर्ता संदीप कुमार पुत्र राम लाल, वासी गुरु अर्जन देव नगर नजदीक ताजपुर चौंक ने बताया कि उसकी बहन मनदीप कौर (उम्र करीब 34 साल) का विवाह दिनांक 06 दिसंबर 2014 को आरोपी अरविंदर कुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बहन का पति आरोपी अरविंदर कुमार, ससुर कृष्ण लाल और सांस कमलेश रानी उसकी बहन की मारपीट करके उसे तंग परेशान करते थे। इस संबंध में उसकी बहन का अपने पति के साथ कोर्ट केस चल रहा था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते गुरुवार 03.04.2026 को उसकी बहन मनदीप कौर केस की सुनवाई के लिए माननीय अदालत लुधियाना गई थी, जहां उसके पति अरविंदर कुमार ने उसे धमकी दी कि "मैं तुम्हें कोई खर्चा नहीं दूंगा, ना कोर्ट के जरिए दूंगा, ना वैसे दूंगा।" यह बात उसकी बहन ने घर आकर बताई और वह परेशान रहने लगी। जिसके चलते
परेशान होकर अगले दिन 04 सितंबर शुक्रवार को मनदीप कौर ने गले में पहनी चुन्नी से फंदा बांध पंखे पर लटकर नपने घर में खुदकुशी कर ली।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 01 कैंची, 01 लकड़ी का टेबल, 01 सुसाइड नोट और 01 चुन्नी बरामद की है। इस संबंध में मुकदमा नंबर 216 दिनांक 04-09-26 धारा 108 BNS, थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतिका के पति व सांस-ससुर को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
-ludhianacrime-ludhianapolice-domesticviolence-bns-punjabpolice