लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता : अंतरराज्यीय Atm तोड़ने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस पर की थी फायरिंग- हथियार और गैस कटर समेत 2 गिरफ्तार

Jun2,2026 | Paras Dania | Ludhiana



आरोपी दिन में रेकी और रात को हाट टेंपरेचर गैस कटर से करते थे वारदात
 03 जिलों की 5 वारदातें सुलझीं- लुधियाना, जालंधर और पंजाब के अन्य जिलों में ATM लूट की कई वारदातें ट्रेस - सीपी

याना  2  जून  (पारस दानिया)।  महानगर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक बड़े अंतर-राज्य ATM चोरी गैंग को धर दबोचा है। डीसीपी सिटी रूपिंदर सिंह IPS, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह PPS, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ और एडीसीपी-1 समीर वर्मा के नेतृत्व में  CIA स्टाफ के इंचार्ज अवतार सिंह, क्राइम ब्रांच के इंचार्ज नवदीप सिंह और थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह कौलधार समेत संयुक्त टीमों ने इस गैंग का खुलासा किया है। यह आपरेशन एसीपी डिटेक्टिव-1 हरषप्रीत सिंह और एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह की निगरानी में चलाया गया था।

मामले के संबंध में सीपी की जानकारी - गैंग ने पुलिस पर की थी फायरिंग 
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा IPS ने बताया कि यह गिरफ्तारी 19-20 मई 2026 की दरमियानी रात नूरवाला रोड, शिवपुरी चौक के पास एक ATM तोड़ने की कोशिश के बाद हुई। जब आरोपी ATM के वॉलेट को गैस कटर से काट रहे थे तो शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण वे भाग गए। PCR टैंगो-6 की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी।  इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल में BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 88, दिनांक 20 म‌ई को दर्ज की गई थी।  

*तकनीकी जांच से खुला राज*  
 तकनीकी जांच और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने पहले 25 मई 2026 को जस्मिंदर सिंह उर्फ जस्स को वारदात में इस्तेमाल गाड़ी समेत गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पता चला कि अमृतसर का 6 सदस्यीय गैंग ATM को निशाना बनाने के लिए लुधियाना आया था।  उसके खुलासे पर 2 जून 2026 को छापेमारी कर दूसरे मुख्य आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी को गिरफ्तार किया गया। PCR टीम के खिलाफ इस्तेमाल किया गया हथियार भी उसी के कब्जे से बरामद हुआ।  

*बरामदगी*  
इंस्पेक्टर अवतार सिंह, इंस्पेक्टर नवदीप सिंह और इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों से .32 बोर पिस्तौल समेत 2 जिंदा कारतूस, 1 इंडस्ट्रियल गैस कटर सेट, 1 गैस सिलेंडर, 1 पोर्टेबल कटिंग मशीन और वारदात में इस्तेमाल मारुति सुजुकी अर्टिगा कार नंबर PB-01-D-0707 बरामद की है।  

गैंग द्वारा वारदात का तरीका- *दिन में रेकी, रात को वारदात*  
कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह गैंग दिन में सुनसान ATM की रेकी करता था और रात को हाई-टेम्परेचर गैस कटर से उन्हें काट देता था। आरोपियों ने लुधियाना, जालंधर और पंजाब के अन्य जिलों में ATM लूट की कई वारदातें कबूल की हैं।  

*गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल*  
1. *दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी* पुत्र इंद्रजीत कुमार, निवासी गुरु नानकपुरा, सुल्तानविंड, अमृतसर। यह आदतन अपराधी है। 2007 से 2022 के बीच अमृतसर और बठिंडा में इसके खिलाफ इरादा कत्ल धारा 307 IPC, कत्ल धारा 302 IPC, लूट-खोह, आर्म्स एक्ट, प्रिजन एक्ट और NDPS एक्ट के 21 मामले दर्ज हैं।  
2. *जस्मिंदर सिंह उर्फ जस्स* पुत्र सतवीर सिंह, निवासी न्यू कोटमित सिंह, तरनतारन रोड, अमृतसर। इस सीरीज की वारदातों से पहले इसके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं थी।  

*3 जिलों की 5 ATM वारदातें सुलझीं*  
पूछताछ में इस गैंग से जुड़े 5 बड़े अंतर-जिला BNS केस सुलझाए गए हैं:  
1. FIR नंबर 58, 05-05-2025: धारा 309(4), 3(5), 111 BNS - थाना कैंट, जालंधर  
2. FIR नंबर 210, 19-07-2025: धारा 331(4), 305(e), 324(4) BNS - थाना रामा मंडी, जालंधर  
3. FIR नंबर 141, 27-12-2025: धारा 331(4), 305 BNS - थाना सदर फगवाड़ा, कपूरथला  
4. FIR नंबर 179, 27-12-2025: धारा 331(4), 305 BNS - थाना जोधेवाल, लुधियाना  
5. FIR नंबर 88, 20-05-2026: वर्तमान केस - थाना जोधेवाल, लुधियाना  

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ, माल बरामदगी और वित्तीय लेनदेन का पता लगाने के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। फरार चल रहे बाकी 4 साथियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Ludhiana-Police-Arrested-Accused-



TOP HEADLINES


भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री
ईज़ी जमाबंदी पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता
मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और सुरक्
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नलास मंदिर मे
*हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लु
*मिशन क्लीन पंजाब के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बै
*मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल -हरदीप
हरियाणा सचिवालय में पुनर्नियुक्ति पाए अधिकारियों और कर
ऊषा प्रियदर्शनी बनी महिला आयोग की अध्यक्ष, मीना परमार
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन: नियमों की अ
सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिस
हरियाणा में 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार
इस बार गुरुग्राम में जलभराव से राहत रहेगी_राव नरवीर
नगर काउंसिल कादियां चुनाव के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग
थाना जमालपुर पुलिस ने चोरी/स्नेचिंग की वारदातें करने व
*स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी
*जालंधर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता – दुष्कर्म के बाद
हरियाणा रेडक्रॉस ने प्रशिक्षण शुल्क और प्रशिक्षण लेक्च
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा, 180
*एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50383944

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us