कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंडी पहुंचे - गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

Apr22,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh/gurdaspur


प्रदेश भर में 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है - कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

कहा- पंजाब सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क आज गुरदासपुर अनाज मंडी पहुंचे और गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज गुरदासपुर रमन बहल, हलका इंचार्ज दीनानगर समशेर सिंह, श्रीमती अनुप्रीत कौर एसडीएम गुरदासपुर, भारत भूषण शर्मा चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरदासपुर और श्रीमती रजनीश कौर डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी मौजूद थीं।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब तक 61 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची है, जिसमें से 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीते कल रिकॉर्ड 12 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि गेहूं के आगमन में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना बड़ी संख्या में फसल पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सुचारू रूप से प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे रोजाना विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों में जाकर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई पेश न आए।

श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में प्रदेश का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की।

गुरदासपुर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे गांव बाहिया के किसान हरजिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि आज सुबह गेहूं लेकर आए थे और आते ही आज ही उनकी ढेरी खरीद ली गई और 24 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने का वादा पंजाब सरकार द्वारा निभाया जा रहा है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मंडियों में बारदाने की उपलब्धता, लिफ्टिंग, साफ-सफाई और किसानों के लिए पीने के पानी, छाया आदि के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लिफ्टिंग का काम तेजी से निपटाया जाए।

गौरतलब है कि गुरदासपुर जिले के अंदर 1 लाख 69 हजार 195 मीट्रिक टन फसल की खरीद (21 अप्रैल तक) की जा चुकी है और किसानों को 267 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इस अवसर पर एडवोकेट सुच्चा सिंह मुल्तानी सदस्य जिला परिषद, अमनजोत सिंह डी.एफ.एस.सी गुरदासपुर, जसविंदर सिंह जिला मंडी अधिकारी, विजय कुमार डी.डी.एम, गगन महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी महाजन, हितेश महाजन और किसान, मजदूर एवं आढ़ती उपस्थित थे।

Food-Civil-Supplies-And-Consumer-Affairs-Minister-Lal-Chand-Kataruchak-Takes-Stock-Of-Wheat-Procurement-Operations-At-Gurdaspur-Dana-Mandi



TOP HEADLINES


खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायल फायरिंग मामले में ग
चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने वाले गिरफ्तार दुकानदार से
•राजा वड़िंग ने वेब सीरीज़ पर रोक के लिए हाईकोर्ट में
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एन.सी.ए.पी. के तह
*पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर र
पंचकूला से श्यामलाल बंसल,अंबाला से अक्षिता सैनी और सोन
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंड
राजेश राजू सरीन को पंजाब सरकार द्वारा आबकारी-कर विभाग
लडकियों की 12वीं राज्य गतका चैंपियनशिप 1 से 3 मई तक को
फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बास
हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 27को डी श्रेण
इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियो
लुधियाना में परिवार की गैरमौजूदगी में घर व अलमारी के त
लुधियाना में मामूली कहासुनी के बाद सगे बेटे द्वारा मां
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियो
लुधियाना में कॉरपोरेट हाई-प्रोफाइल पार्टी में बॉलीवुड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बराम
गैंगस्टरां ते वार की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरो
जापान के उद्यमियों का हरियाणा की नीतियों पर भरोसा बढ़ा
कैंसर के कारणों के निवारण पर हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता स

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49885276

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us