आरोपी गुड़ मंडी मार्केट में दुकान की आड़ में बेचता-खरीदता था चोरी के मोबाइल
05 मोबाइल पहले ही पुलिस द्वारा किए जा चुके बरामद
लुधियाना 22 अप्रैल (पारस दानिया)। लुधियाना कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-1, कोतवाली की पुलिस को मुकदमा नंबर 55 में एक ओर कामयाबी मिली है।थाना डिवीजन एक के प्रभारी इंस्पेक्टर परमवीर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गुड मंडी मार्केट में मोबाइल शॉप की आड़ में चोरी के मोबाइल खरीदने व बेचने वाले गिरफ्तार दुकानदार से रिमांड के दौरान दो और चोरी के मोबाइल बरामद किए है।इस संबंध में एसएचओ इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गली नंबर 3, गुरु गोबिंद सिंह नगर डाबा के रहने वाले 28 वर्षीय सुभाष धीर पुत्र अशोक धीर को मार्केट से दबिश देकर काबू किया था और उसके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल बरामद किए थे। जिसके खिलाफ थाना डिवीजन एक में मुकदमा नंबर 55, अंडर सेक्शन धारा 317(2),303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। आरोपी सुभाष धीर जो अपनी नारंग मोबाइल की दुकान गुड़ मंडी में चलता था।और दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल खरीदता और बेचता था।आगे की कार्रवाई में पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी थी।जिसे मानयोग अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।उसी दौरान पुलिस पूछताछ के चलते आरोपी से चोरी के अन्य दो और मोबाइल रिकवर करने में सफलता मिली। अब तक आरोपी से कुल 07 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी के संपर्क में जुड़े उसके साथियों का पता लगा रही है।