लुधियाना (विशाल ):-लुधियाना फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा मेंशन में शहर के कॉरपोरेट हाउस प्रॉपर्टी कारोबारी प्रसिद्ध समाज सेवक दर्शन लाल बवेजा के बेटे की कॉकटेल फंक्शन में रात बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के नाम रही। नोरा फतेही ने अपनी कातिलाना अदाओं और डांस मूव्स से समां बांध दिया। नोरा को अपने बीच पाकर मेहमान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लगे रहे। इसके बाद लोगों ने नोरा के साथ डांस किया और नोरा पर फिल्माए ‘ओ साकी साकी’ और ‘ओह मामा तेतेमा’ जैसे गाने भी गाए। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शहर की करीब 700 नामी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की समापन पर सिंगर सागर भाटिया की सुरीली आवाज के साथ हुआ, जिन्होंने अपनी गायिकी से माहौल बनाया। हालांकि, जैसे ही नोरा फतेही ने स्टेज पर एंट्री ली, पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा। नोरा ने अपने सिग्नेचर स्टेप्स और मनमोहक स्टेज परजेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।नोरा की परफॉर्मेंस के दौरान वहां मौजूद मेहमान और बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना चाहता था। हालांकि, सुरक्षा कारणों और टाइट शेड्यूल की वजह से नोरा ने केवल अपनी तय परफॉर्मेंस दी और उसके तुरंत बाद वे वहां से रवाना हो गईं। वह फंक्शन में करीब 40 मिनट तक रुकी थीं। शहर के सामाजिक हलकों में बेहद लोकप्रिय समाजसेवी दर्शन लाल बवेजा लड्डू ने इस जश्न का आयोजन किया था। अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रखी गई इस कॉकटेल पार्टी की चर्चा अब पूरे लुधियाना में हो रही है। आयोजन में खान-पान से लेकर सजावट तक, हर चीज में रॉयल टच नजर आया।