*चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्तर के बाहर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

Apr2,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Sangrur



- अगर चंडीगढ़ में हुई घटना के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है तो केंद्र को चंडीगढ़ पंजाब सरकार को सौंप देना चाहिए:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- एक तरफ आप सरकार लोगों से बोझ घटा रही है, दूसरी तरफ हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता पर अनावश्यक टैक्स लगा रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- कांग्रेस सरकार का एंट्री टैक्स जन-विरोधी और गैर-वाजिब है, इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- पंजाब सरकार किसानों के कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है, आढ़तियों की मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- पंजाब सरकार फसल की निर्विघ्न खरीद के लिए वचनबद्ध, किसानों के मुद्दे केंद्र के समक्ष लगातार उठाती रहेगी आप सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर हुए हमले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केंद्र के नियंत्रण में आने वाले केंद्र शासित प्रदेश को सियासी दुष्प्रचार का आधार बनाकर इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है। यह स्पष्ट करते हुए कि इस घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र सरकार की है, उन्होंने कहा कि अगर इस घटना को उन पर थोपने की कोशिश की जा रही है तो केंद्र को अपनी ड्यूटी से भागने की बजाय चंडीगढ़ को पंजाब सरकार के हवाले कर देना चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शासन मॉडलों के बीच बड़े अंतर का हवाला देते हुए कहा कि जहां ‘आप’ सरकार लोगों से वित्तीय बोझ घटा रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार आम जनता पर गैर-वाजिब ढंग से एंट्री टैक्स का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने इस कदम को जन-विरोधी बताते हुए इसके हर स्तर पर सख्त विरोध का भरोसा दिया।

किसानों प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार आढ़तियों की मांगों को केंद्र सरकार के पास लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान भाईचारे के कंधे से कंधा लगा कर हमेशा खड़ी है और पहले के सफल सीजनों की तरह फसल की निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित बनाएगी।

गांव चीमा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लोक अर्पण करने के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बात से हर कोई वाकिफ है कि चंडीगढ़ का प्रबंधन पंजाब के राज्यपाल द्वारा चलाया जाता है, फिर भी भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार किसान आंदोलन, पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में आंदोलन या कोई भी ऐसा मुद्दा हो, भाजपा सारा दोष मेरे ऊपर थोपने को हमेशा तैयार रहती है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर बेबुनियाद और बेतुकी बयानबाजी से गुरेज करना चाहिए क्योंकि यह जगह केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के अधिकार क्षेत्र के अधीन आती है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब चंडीगढ़ की मांग करता है तो इसे अलगाववादी विचारधारा बताया जाता है, लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार यू.टी. चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था कायम रखने के अपने फर्ज से हमेशा भागती रही है।

कांग्रेस की अगुवाई वाली हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स लगाने के फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ ‘आप’ सरकार टोल टैक्स खत्म करके आम आदमी को राहत दे रही है, जबकि दूसरी तरफ ये लोग आम जनता पर अनाश्वयक टैक्स लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह गैर-वाजिब है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसका हर स्तर पर जोरदार विरोध किया जाएगा।

किसानों की चिंताओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आढ़तियों की जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाऊंगा क्योंकि उनकी सारी मांगें भारत सरकार से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ये मुद्दे पहले भी बार-बार केंद्र के समक्ष उठाए गए हैं और राज्य सरकार लगातार ऐसा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सुचारू और मुश्किल रहित खरीद सुनिश्चित बनाने के लिए दृढ़ है।

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab-



TOP HEADLINES


पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर विस्फोट मामले में दो लोग
भगवंत मान सरकार ने दूध खरीद दरों में बढ़ोतरी की, डेयरी
*जालंधर देहात पुलिस द्वारा हत्या मामले की गुत्थी सुलझा
बारूद के धमाके से मकान ढहा, एक की मौत, कई घायल
*chandigarh Falls Under Centre’s Jurisdiction; Union H
लुधियाना में महिला डॉक्टर से चाकू की नोक पर करेटा गाड़
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर स
*चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्
पंजाब में दलितों और मज़लूमों पर ज़ुल्म बर्दाश्त नहीं किय
प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके आरोपी फ
हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े बिहार-आधारित हथियार सप्
मंडियों में गेहूं की फसल की सरकारी खरीद शुरू, किसानों
लोकसभा में तिवारी द्वारा चंडीगढ़ के लिए कम रिसर्च फंडि
वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह
लोकसभा में सुखबीर का नाम लेने पर वड़िंग का माइक बंद कि
संत बाबा अतर सिंह जी महाराज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के उ
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 4 लाख की जीवनरक्षक सर्जर
चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी
हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार; बुकिं
एडवोकेट एच.एस. फुल्का ने थामा भाजपा का दामन, जाखड़ ने

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49683908

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us