पंजाब में महिलाओं को निशाना बनाकर पैसे वसूलने वाले साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश; 3.49 लाख रुपये, 500 डॉलर समेत तीन गिरफ्तार

Mar10,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


— पुलिस टीमों ने 29 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैब आदि भी बरामद किए

— पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए आरोपियों ने इस्तेमाल किए वॉयस-चेंजिंग सॉफ्टवेयर, फर्जी प्रोफाइल; एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूले पैसे: डीजीपी पंजाब गौरव यादव

— इस रैकेट ने इन तरीकों से करीब 40 लाख रुपये ठगे: स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी पहचान बनाकर अनजान लोगों से धोखाधड़ी करने और उनसे पैसे वसूलने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अभिषेक भार्गव, आकाश भार्गव उर्फ अमन और लक्की भार्गव के रूप में हुई है। ये तीनों राजस्थान के झुंझुनू के निवासी हैं और आपस में सगे भाई हैं। फिलहाल ये मोहाली के सेक्टर-70, एसएएस नगर(मोहाली) में रह रहे थे।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 3.49 लाख रुपये नकद, 500 अमेरिकी डॉलर, 29 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक डोंगल, एक टैबलेट और मोबाइल फोन के 38 खाली डिब्बे बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखे थे और इनके माध्यम से अपने टारगेट से संपर्क करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने टारगेट, खासकर महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए महिलाओं जैसी आवाज निकालने हेतु वॉयस-चेंजिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वे पीड़ितों के एआई द्वारा तैयार किए गए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि एक पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के साथ वर्ष 2023 से 2025 के बीच लगभग 3.10 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जब वह कनाडा में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि एसपी जसपिंदर सिंह की निगरानी में स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमनदीप सिंह की अगुवाई में की गई जांच में पता चला कि रैकेट का सरगना आकाश भार्गव है, जिसने करीब दो साल पहले यह तरीका तैयार किया था। आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाते थे और कभी-कभी नकली धार्मिक गुरु या ज्योतिषी बनकर भी लोगों को ठगते थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस तरीके से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी की है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और साइबर धोखाधड़ी के अन्य पीड़ितों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 08.08.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, मोहाली में दर्ज की गई है।

 एडवाइजरी

स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा ने सलाह दी कि सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोग, खासकर महिलाएं, ऐसे ज्योतिषियों या अन्य व्यक्तियों से सावधान रहें जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सहानुभूति या मदद देने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि निजी जानकारी और विवरण किसी भी स्थिति में सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने चाहिए, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।

यदि कोई व्यक्ति फोटो या वीडियो सहित साझा की गई जानकारी का दुरुपयोग करने की धमकी देता है तो घबराने की जरूरत नहीं है और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर नहीं करने चाहिए।

यदि गलती से ऐसे किसी खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हों, तो इसकी सूचना तुरंत 1930 पर दें ताकि संदिग्ध बैंक खाते में ट्रांसफर को लीन मार्क किया जा सके।

Cyber-Fraud-Racket-Targeting-Women-To-Extort-Money-Busted-In-Punjab



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रण
सिद्ध बाबा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक
सुखपाल खैरा के विवादित बयान के बाद 'आप' महिला वॉलंटियर
पंजाब में आईपीएस पीपीएस अधिकारियों के तबादले
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का न
*महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावल
*मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इल
लुधियाना में दात और पिस्टल दिखाकर एक्टिवा सवार से लूट,
लुधियाना में दो बच्चों की मां को लग्जरी जीवन और शादी क
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिने
*14 मार्च की यह बदलाव रैली पंजाब में होने वाले 2027 के
प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौता पंजाब की कृषि अ
पंजाब में महिलाओं को निशाना बनाकर पैसे वसूलने वाले साइ
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भव
गैंगस्टरों को अपराध से पहले ही नाकाम करने में कैसे काम
शिरोमणी अकाली दल खन्ना और जगराओं को जिले में बदलने के
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स ग
पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु ते
*कानियांवाली माइनर की क्षमता और पानी का निरंतर प्रवाह

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49424552

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us