*पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भारी उत्साह है—अश्वनी शर्मा*
लुधियाना 10 मार्च ( गौतम जालंधरी ) भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान रैली की तैयारियों,कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।भाजपा कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत के गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि 14 मार्च की यह बदलाव रैली पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की नींव साबित होगी। जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा की लहर है, उसी तरह पंजाब में भी लोग डबल इंजन की सरकार देखना चाहते हैं। इस रैली के प्रति पूरे पंजाब में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि लुधियाना सहित आसपास के सभी इलाकों से कार्यकर्ताओं को बसों व अन्य वाहनों के माध्यम से रैली स्थल तक पहुचेंगे और इसके लिए बसों का इंतजाम करने के साथ कार्यकर्ताओं की डयूटीयां लगाई जा रही हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने जोर देकर जिला पदाधिकारियों से कहा कि लुधियाना से जाने वाली बसों में एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़,प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,कोर ग्रुप सदस्य जीवन गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल, डा.सुभाष वर्मा,सुभाष डाबर,अशोक लुंबा,पार्षद पूनम रतड़ा,जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा,डा.निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,अश्वनी टंडन,सचिव सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल,पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू,महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग,राजेश्वरी गोसाई,रुचि गुलाटी,नीरू शर्मा,रीना जैन,गुरमीत कौर नीटू, हरकेश मित्तल, एडवोकेट सौरभ कपूर,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।