मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान

Aug24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



• गुरजीत सिंह तूत की याद में शानदार खेल स्टेडियम बनाने का भी किया ऐलान

• कबड्डी जगत में गुरजीत सिंह तूत का योगदान खिलाड़ियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के असामयिक निधन पर आज उनके परिवार के साथ दुख साझा किया। मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर स्थित दिवंगत खिलाड़ी के पैतृक गांव तूत में उनके परिवार से मुलाकात की।

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "गुरजीत सिंह तूत का असामयिक निधन उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब के खेल जगत के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाता हूं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरजीत सिंह तूत ने कबड्डी में बहुमूल्य योगदान दिया और खेल के प्रति उनका समर्पण नौजवान पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, "गुरजीत सिंह तूत के कबड्डी में दिए गए योगदान को अमर बनाने और उनकी याद को जिंदा रखने के लिए उनके पैतृक गांव तूत, जिला फिरोजपुर में शानदार स्टेडियम बनाया जाएगा, जो खेल के प्रति इस खिलाड़ी के समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर दिवंगत खिलाड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब के इस होनहार सपूत का योगदान कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा और खेलों के प्रति गुरजीत सिंह तूत का समर्पण हमारे नौजवानों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।"

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की आध्यात्मिक शांति और परिवार को यह अपूर्णीय क्षति सहन करने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

-bhagwantmann-gurjitsinghtoot-kabaddi-punjabsports-firozpur-punjabgovernment-sportsstadium



TOP HEADLINES


पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी
फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की ब
गुरुग्राम में जल भराव वाले मार्गों पर नहीं भेजी जाएगी
लुधियाना नगर निगम में एफएंडसीसी चुनाव को लेकर हंगामा,
ढाडी कला पंजाब के इतिहास को दिशा देने वाली गौरवशाली कल
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्र
जाति जनगणना सही न होने से Obc और वंचित वर्गों की हिस्स
गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण शुरू 30 लाख र
जन शिकायतों की अनदेखी पर हरियाणा में एक्सईन को अनिवार्
पूरे पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर जनस
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा की नायब सरकार का महि
*अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल च

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51507644

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us